गृह क्षेत्र में कोरोना की दस्तक के बाद पूर्व मंत्री की अपील- “सख्ती से इको पालन करा, आपणी जांच करई ले”

गृह क्षेत्र में कोरोना की दस्तक के बाद पूर्व मंत्री की अपील- “सख्ती से इको पालन करा, आपणी जांच करई ले”

इंदौर/आकाश धोलपुरे

इंदौर में कोरोना नित नई चाल बदल रहा है और यही वजह है कि जैसे जैसे संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़ रही है, वैसे वैसे कोरोना संक्रमित नए क्षेत्र भी सामने आ रहे हैं। इंदौर में कोरोना शहर के सीमांत क्षेत्रो में भी असर दिखाने लगा है और अब कोरोना ने पूर्व मंत्री और मध्यप्रदेश कांग्रेस के मीडिया विभाग के अध्यक्ष जीतू पटवारी के गृह क्षेत्र बिजलपुर में दस्तक दे दी है।

राऊ विधानसभा क्षेत्र के बिजलपुर में शुक्रवार को कोरोना पॉजिटिव 75 वर्षीय महिला मरीज के सामने आने के बाद विधायक जीतू पटवारी ने जिम्मेदारी के साथ क्षेत्र की जनता को कोरोना से लड़ने का भरोसा दिलाया है, जिसके लिये उन्होंने क्षेत्र में चलन मे आने वाली मालवी बोली के जरिये लोगो से अपील की और कहा कि कोरोना को 99 प्रतिशत केस में हराया जा रहा है और कोई भी इससे घबराएं नही बल्कि लॉक डाउन का पालन करें और सोशल डिस्टेसिंग का भी ध्यान रखे। पूर्व मंत्री ने लोगों से ये भी अपील की है कि यदि संक्रमण संबंधी कोई भी लक्षण सामने आये तो लोग अपनी जांच कराए।

इधर, प्रशासन ने भी लॉक डाउन संबंधी निर्देश के पालन के लिये बिजलपुर में सख्ती दिखाई है और लोगों से अपील की है कि वो अपने घरों से बाहर न निकले। बता दे कि शहर के बिजलपुर क्षेत्र में अधिकांश लोग खेती से जुड़े है और क्षेत्र की जनसंख्या 5 हजार से भी ज्यादा है लिहाजा एतियाहत के तौर पर पूर्व मंत्री ने क्षेत्र में उपयोग में लाई जाने वाली मालवी भाषा में वीडियो संदेश जारी कर उसे घर – घर तक पहुंचा दिया है ताकि क्षेत्र में किसी भी प्रकार का पैनिक उतपन्न न हो और लोग विश्वास के साथ कोरोना से लड़ सके। विधायक जीतू पटवारी का वीडियो संदेश अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews