
Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर पुलिस को सफलता मिली है। दरअसल, पुलिस ने जूनी के गुलजार कॉलोनी का वीडियो वायरल होते ही कार्रवाई करते हुए तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि फरियादी और आरोपितों के बीच पहले से जानते हैं। इस वीडियो में तीन बदमाश एक युवक की बेरहमी से पिटाई करते हुए नजर आ रहे थे। फिलहाल, आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है।
वीडियो वायरल
बता दें कि कुछ दिनों पूर्व एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें तीन बदमाश एक युवक को मारते हुए दिखाई दे रहे थे। जिसके बाद पुलिस ने फरियादी अली की शिकायत पर मामला दर्ज किया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद कार्रवाई करते हुए तीनों बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है।
भेजा गया जेल
एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि मारपीट करने वाले आरोपियों ने पुलिस को बताया कि फरियादी हमें बदनाम कर रहा था। लोगों से कहता था ये अच्छे लोग नही है। बस इसी बात को लेकर बदमाशों ने युवक के साथ मारपीट की थी। वहीं, पास में मौजूद एक शख्स ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया था। तीनों आरोपियों की पहचान एजाज, अयान और सोनू के रुप में की गई है। फिलहाल, तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया है।
[dgv_vimeo_video id=”1002721966″]
इंदौर, शकील अंसारी
सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

