इंदौर में 22 साल की फैशन डिजाइनर ने सिरफिरे से परेशान होकर लगाई फांसी, परिजनों ने लगाए ये आरोप

इंदौर में 22 साल की फैशन डिजाइनर ने सिरफिरे से परेशान होकर लगाई फांसी, परिजनों ने लगाए ये आरोप

इंदौर,आकाश धोलपुरे। इंदौर (indore) के भंवरकुंआ थाना क्षेत्र के पिपलियाराव में रहने वाली 22 वर्षीय फैशन डिजाइनर (fashion designer) ने बुधवार रात को अपने ही घर मे फांसी (hanging) लगाकर अपनी जान दे दी। इधर, पुलिस ने इस पूरे मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। 22 साल की फैशन डिजाइनर ममता पिता जग्गनाथ सिंह गौड़ ने फांसी किन परिस्थितियों में किस वजह से लगाई है। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। वही दूसरी ओर परिजनों ने एक युवक और उसके परिवार पर संगीन आरोप लगाते हुए उन्हें दोषी माना है। बताया जा रहा है कि सिरफिरे युवक से परेशान होकर उसकी धमकियों से सदमे में आकर फैशन डिजाइनर ने फांसी लगाई है।

यह भी पढ़े…बीजेपी विधायक ने घेरा थाना, महिलाओं से मारपीट मामले में एएसआई निलंबित

मृतक फैशन डिजाइनर ममता की मौसी ज्योति का आरोप है कि मालवीय नगर में रहने वाले विशाल नामक युवक से परेशान थी। वो लंबे समय से ममता का पीछा कर रहा था और वो जहां भी जाती थी उससे बात करने के लिए दबाव बनाता था। इतना ही नही विशाल उसे फोन पर और कई बार सामने धमकी दे चुका है कि यदि उसने उससे बातचीत नही की तो वह उसकी घर पर अकेली रहने वाली नानी की जान ले लेगा।

[dgv_vimeo_video id=”709074796″]

यह भी पढ़े…बीजेपी विधायक ने घेरा थाना

मृतका की मौसी ने बताया कि विशाल अपने पास रिवाल्वर होने की धमकी देकर ममता की माँ को भी जान से मारने की धमकी कई बार दे चुका है। वही फोन पर धमकियां मिलने के कारण ही उसने अपनी जान दे दी। अब फैशन डिजाइनर के परिजन विशाल और उसके परिवार वालो पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे है। वही पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”709073475″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews