डिजियाना की आईडी हैक करने वाले आरोपी गिरफ्तार, गिराना चाहते थे मार्केट वेल्यू

डिजियाना की आईडी हैक करने वाले आरोपी गिरफ्तार, गिराना चाहते थे मार्केट वेल्यू

इंदौर, आकाश धोलपुरे। राज्य सायबर सेल इंदौर ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए डीजियाना प्रायवेट लिमिटेड की आईडी हैक कर दुरुपयोग करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्त में लिया है।

राज्य सायबर सेल इन्दौर पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र सिंह के द्वारा बताया गया कि फरियादी राकेश पंडित द्वारा डिजियाना की एसएमएस आइडी हैक करने के संबंध में शिकायत की गई थी और फर्जी मेल आईडी से अन्य केबल ऑपरेटरों और केबल नेटवर्क से जुडे शासकीय अधिकारियों को डिजियाना ग्रुप के संबंध में भ्रामक जानकारी मेल कर दी थी। शिकायत के बाद सायबर पुलिस सक्रिय हुई और अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई थी।

सायबर सेल को मिली जानकारी के आधार पर, साथ ही रिलायबल कम्पनी और आईएसपी प्रोवाइडर कम्पनी से जानकारी प्राप्त कर उसका तकनीकी विश्लेषण किया गया, तो पता चला कि आरोपी आर्जव सेठी पिता रोहित सेठी निवासी 138, सिध्दार्थ नगर अन्नपूर्णा मंदिर रोड, इन्दौर द्वारा अपराध किया गया है।

वही उसके इस काम में सहयोग करने वाले आरोपी रविन्द्रर पाल सिह भाटिया पिता वरिन्दर सिंह भाटिया निवासी 26, आनन्द नगर टावर चौराहा इन्दौर को गिरफ्त में लिया गया।आरोपियों से पूछताछ में पता लगा कि डिजियाना के नेटवर्क को कम करने व उसकी मार्केट वेल्यू खत्म करने के लिये एवं उसकी छवि को खराब करने के लिये वो ऐसी वारदात को अंजाम दे रहे थे।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews