Indore News : BJP नेता के घर पर हमले के बाद प्रशासन का एक्शन

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। हाल ही में इंदौर (Indore) में भाजपा (BJP) के पूर्व नगर अध्यक्ष और पूर्व विधायक गोपीकृष्ण नेमा (Gopikrishna Nema) के घर पर हुए हमले के बाद पुलिस जहां पूरे मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है वही दूसरी और जिला प्रशासन (Administration), नगर निगम (Municipal Corporation) और पुलिस (Indore Police) ने हमले के षड्यंत्र के आरोपी मनोहर वर्मा के आलीशान मकानों को जमींदोज करना शुरू कर दिया है।

दरअसल, इंदौर के जूनि इंदौर क्षेत्र के हाथीपाला इलाके मे मनोहर वर्मा के दो आलीशान मकान थे जिन्हें निगम की रिमूवल दस्ती के द्वारा गिराया जा रहा है। इस अतिक्रमण की कार्रवाई के संबंध में जानकारी देते हुए अपर आयुक्त देवेंद्र सिंह ने बताया कि मनोहर वर्मा पर कई आपराधिक मामले दर्ज होने के कारण जिला प्रशासन के सहयोग से इंदौर नगर निगम अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई कर रहा है।

फिलहाल, इंदौर में प्रशासन ने कंप्यूटर बाबा के अवैध निर्माण और शातिर बदमाश साजिद चंदनवाला ने अवैध कब्जों को नेस्तोनाबूद कर दिया वही अब प्रशासन के निशाने पर अब मनोहर वर्मा है जिसके दो अवैध निर्माण पर प्रशासन ने आज सुबह से ही कार्रवाई शुरु कर दी। इधर, जानकारी ये भी सामने आ रही है कि आज ही लालाराम नगर स्थित प्यारे मियां के अवैध निर्माण (Illegal construction) पर कार्रवाई की जाएगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews