इंदौर।आकाश धोलपुरे।
मध्यप्रदेश के आर्थिक राजधानी इंदौर में कोविड को लेकर तमाम कवायदो के दावे प्रशासन द्वारा किये जा रहे है ऐसे में बीते कुछ दिनों से ठेले वालो से लेकर व्यापारी तक निगम प्रशासन की रडार पर है हालांकि इंदौर नगर निगम के जनसंपर्क विभाग के संदेश में ये बात तो सामने आ गई कि अब ठेले वालो पर कार्रवाई नही की जाएगी। इसी के पहलेठेठ मालवी अंदाज में एक कलाकार का सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है जिसमे वो इंदौर के प्रशासन, जिला कलेक्टर मनीष सिंह और निगम सहित कोरोना पर व्यंग्यात्मक अंदाज में जमकर बरस पड़ी। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में मालवी भाभी के निकनेम से मशहूर कलाकार ने अपना नाम प्रतीक्षा नैयर बताया है जिनके द्वारा मालवी अंदाज में दी गई समझाईश की सराहना जमकर की जा रही है। वीडियो देखकर आप अंदाजा लगा सकते है कोरोना के इस काल में इंदौर कितना आहत है और वर्तमान में क्या हालात है।
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है।