Assembly Election 2022: बीजेपी की चुनावी जीत की खुशी इंदौर तक, चलाए गए बुलडोजर..

Assembly Election 2022: बीजेपी की चुनावी जीत की खुशी इंदौर तक, चलाए गए बुलडोजर..

इंदौर, आकाश धौलपुरे।  उत्तरप्रदेश, गोवा, मणिपुर और उत्तराखंड में बीजेपी अपनी सरकार बना बनाने वाली। जहां उत्तरप्रदेश की बीजेपी ने एतेहासिक जीत हासिल की, तो वहीं राज्यों में अब बीजेपी अपनी सरकार बना सकती है।उत्तरप्रदेश समेत अन्य राज्यों में जीत की खुशी के रुझान के बाद मध्यप्रदेश के बीजेपी कार्यकर्ताओ में जमकर उत्साह देखा जा रहा है।

यह भी पढ़े… UP Election: बीजेपी की जीत पर दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी ने जताई खुशी, कही बड़ी बात..

5 में 4 राज्यों में बीजेपी को जीत को तय मान रहे कार्यकर्ताओ ने इंदौर प्रसिद्ध रणजीत हनुमान मंदिर के सामने जश्न मनाया। यहां पूर्व पार्षद और बीजेपी नेता भारत पारख के नेतृत्व बकायदा बुलडोजर चलाया गया। दरअसल, यूपी में योगी आदित्यनाथ की सरकार को विपक्ष बुलडोजर वाली सरकार होने के आरोप लगाते है। इसी के चलते अब बुलडोजर को जीत का प्रतीक बताते बीजेपी कार्यकर्ता यूपी में एक बार योगी सरकार की शुभकामनाएं दे रहे है। बुलडोजर पर चढ़े कार्यकर्ताओ ने बकायदा मिठाई खिलाकर एक दूसरे को बधाई दी और योगी सरकार के समर्थन में नारे लगाये।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews