Indore News : इंदौर में एमबीए स्टूडेंट और युवती पर हमला, सीएम तक पहुंचा मामला, सख्त कार्रवाई के दिए निर्देश

indore news

Indore News : मध्यप्रदेश के इंदौर शहर से हाल ही में एक बड़ी खबर सामने आई है। बताया जा रहा है कि इंदौर में एमबीए स्टूडेंट और युक्ति पर हमला किया गया है। बड़ी बात ये है कि ये मामला सीएम तक पहुंच गया। जिसके बाद उन्होंने इस मामले को लेकर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए है। चलिए जानते हैं क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, गुरुवार देर रात छोटी ग्वालटोली इलाके में एक हिंदू लड़के और मुस्लिम लड़की के साथ कुछ लोगों ने मारपीट की। दरअसल वह दोनों एक दूसरे के साथ खाना खाने मदनी होटल गए थे। वह खान खा कर वापस लौट रहे थे तब ही कुछ मुस्लिम लड़कों ने उनका पीछा किया। पहले तो उन लड़कों ने युवक और युवती का वीडियो बनाया उसके बाद उनके साथ मारपीट की।

इतना ही नहीं लड़की पर उन आरोपितो ने इस्लाम को बदनाम करने का गंभीर आरोप भी लगाया और गलियां भी बकी। इस मामले को लेकर छोटी ग्वालटोली पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। थाने में 323,294,506,341,34 आईपीसी के तहत शिकायत दर्ज की गई है। बड़ी बात ये है कि ये मामला सीएम तक पहुंच गया। जिसके बाद उन्होंने दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए है और इस मामले की गंभीरता से जांच करने की बात कही हैं।

पीड़ित युवक ने बताया

[dgv_vimeo_video id=”830503357″]

जानकारी के मुताबिक, जब पुलिस ने हिंदू युवक भावेश से पूछताछ की तो उसने बताया कि वह अपने दोस्त के साथ होटल मदनी से 11:00 बजे खाना खाकर वापस लौट रहा था। तभी दो बाइक पर कुछ युवक उनका पीछा करने लगे। रीगल के वहां आकर उन्होंने गाड़ी रुकवा दी। उसके बाद अपशब्द बोलना शुरू कर दिया और हमारे साथ मारपीट भी की। सबसे पहले तो उन युवकों ने मुझसे मेरा आधार कार्ड मांगा। साथ ही लड़की के घर में माता-पिता से बात करने के लिए कहा और इस्लाम को बदनाम करने का आरोप भी लगाया।

जब विवाद ज्यादा बढ़ गया तो उन युवकों ने मारपीट करना शुरू कर दी। इसका एक वीडियो भी बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब युवक और युवती उन युवकों से बचकर आगे निकले तब वापस से रेलवे स्टेशन तक उनका पीछा किया गया। उसी वक्त कुछ रिक्शा चालकों ने उनकी मदद की और उन्हें बचाया। इस मामले को लेकर भावेश ने अपने परिवार को जानकारी दी, जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews