एक साथ 3 खुशियों की आमद, इंदौर में Triplets का जन्म, मां और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ

एक साथ 3 खुशियों की आमद, इंदौर में Triplets का जन्म, मां और बच्चे पूरी तरह स्वस्थ

इंदौर,आकाश धोलपुरे

कोरोना काल के इस मुसीबत वाले समय में इंदौर में एक साथ तीन खुशियों ने जन्म लिया है। यहां एर अस्पताल एक साथ 3 बच्चों का जन्म हुआ। अस्पताल प्रबंधन के मुताबिक 5 अगस्त को तीनों शिशुओं का जन्म हुआ है।

जानकारी के मुताबिक तीनों शिशुओं की माँ को कोविड के कोई लक्षण नही थे लिहाजा जेल रोड़ स्थित घड़ी वाली मस्जिद के समीप स्थित अमन हॉस्पिटल में महिला को भर्ती कराया गया था और 5 अगस्त को रात करीब 12 बजे महिला ने 3 शिशुओं को जन्म दिया है। तीनों बच्चे और माँ पूरी तरह से स्वस्थ हैं। बता दे कि इसके पहले इंदौर के एमटीएच हॉस्पिटल में कोविड पेशेंट महिला ने ट्वींस को जन्म दिया था।

अमन हॉस्पिटल के संचालक अमन सय्यद और डॉक्टर नाज़नीन अमन ने उत्साहित होकर बताया कि हमारे हॉस्पिटल में तीन शिशुओं ने एक साथ जन्म लिया है और तीनों शिशु स्वस्थ और तंदरुस्त है। इस कठिन ऑपरेशन को डॉक्टर योगिता गौतम, डॉक्टर मनोज गुप्ता और डॉक्टर शादाब हुसैन ने अंजाम दिया है। ये कोरोना काल मे इंदौर में पहला मामला है जब एक साथ 3 बच्चो की किलकारियां गूंजी हैं। हालांकि इसके पहले बिहार की राजधानी पटना में अप्रैल माह में, वही 24 अप्रैल को औरंगाबाद मुंबई में एक कोविड पॉजिटिव महिला ने 3 स्वस्थ बच्चो को जन्म दिया था। वही मुकेरिया में भी 3 माह पहले एक साथ 3 बच्चो के जन्म लेने की जानकारी सामने आई थी। वहीं मई माह में इंदौर कोविड पेशेंट माँ ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया था।  फिलहाल, इंदौर के अमन हॉस्पिटल में एक साथ 3 बच्चो के जन्म के बाद उत्साह का माहौल है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews