सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में उतरे BJP विधायक मेंदोला, की ये मांग

सब्जी विक्रेताओं के समर्थन में उतरे BJP विधायक मेंदोला, की ये मांग

इंदौर।आकाश धौलपुरे।
इंदौर नगर निगम द्वारा पिछले दिनों पाटनीपुरा चौराहे पर सड़क किनारे लगने वाली सब्जी मंडी को हटाने की कार्रवाई की थी जिसके बाद से ही यहां सब्जी बेचने का काम करने वाले परिवार विरोध स्वरूप आए दिन प्रदर्शन कर रहे है। शुक्रवार को क्षेत्रीय बीजेपी विधायक रमेश मेंदोला के साथ सब्जी मंडी के व्यापारी संभागायुक्त कार्यालय पहुंचे। विधायक रमेश मेंदोला ने संभाग आयुक्त को ज्ञापन देकर सब्जी मंडी के व्यापारियों को उचित स्थान देने की मांग की है।

विधायक मेंदोला ने संभागायुक्त को सब्जी मंडी के नए स्थान को लेकर भी बताया की मालवा मिल चौराहे के पास सब्जीमंडी को लेकर उचित जगह खाली पड़ी हुई है जहां आदर्श सब्जी मंडी बनाकर सब्जी विक्रेताओं को दी जा सकती है जिससे न तो ट्रैफिक अवरोध होगा और सालो से लगाई जा रही सब्जी मंडी के जरिये लोगो का विक्रेता व उनके परिवार का जीवन यापन हो सकेगा। विधायक मेंदोला ने मीडिया को बताया की संभाग आयुक्त आकाश त्रिपाठी ने उन्हें आश्वासन दिया हे की जल्द सब्जी मंडी को लेकर जगह उपलब्ध करा दी जाएंगी ताकि विक्रेताओं की समस्या का हल हो सके।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews