छपाक : BJP ने जलाए दीपिका के पोस्टर, समर्थन में कांग्रेसियों ने उड़ाई पतंग, NSUI ने बांटे फ्री टिकट

छपाक : BJP ने जलाए दीपिका के पोस्टर, समर्थन में कांग्रेसियों ने उड़ाई पतंग, NSUI ने बांटे फ्री टिकट

भोपाल/इंदौर।

अभिनेत्री दीपिका पादुकोण द्वारा एसिड सर्वाइवर पर बनी फिल्म छपाक आज सिनेमाघरों में रिलिज हो गई है। फिल्म के रिलीज होते ही कही विरोध के तो कही समर्थन के स्वर फूट रहे है। एमपी की बात करे तो कमलनाथ सरकार द्वारा को टैक्स फ्री किए जाने पर बीजेपी सड़कों पर उतर आई है और विरोध प्रदर्शन कर रही है।वही एनएसयूआई ने फिल्म का टिकट दर्शकों को फ्री में बांटने का ऐलान किया है।ऐसे में सवाल खड़े हो रहे है कि फिल्म इस विरोध का शिकार होगी या फिर लोगों को पंसद आएगी।

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा नगर अध्यक्ष राजेश शिरोडकर की अगुलवाई में इंदौर में सुबह सपना संगीता स्थित आइनॉक्स टॉकीज के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने फिल्म को लेकर जमकर विरोध प्रदर्शन किया।फिल्म का बहिष्कार करते हुए कार्यकर्ताओं ने बैन करने की मांग की ।शिरोडकर ने कहा कि दीपिका पादुकोण, कन्हैया कुमार जैसे लोगों के साथ मंच साझा करती हैं। इसलिए ऐसी अभिनेत्री की फिल्मों का हम बहिष्कार कर रहे हैं। फिल्म के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर इन्होंने दीपिका पादुकोण और फिल्म के पोस्टर भी जलाए। 

कांग्रेस ने पतंग उड़ाई , फ्री टिकट बांटे

इधर, टैक्स फ्री होने के बाद कांग्रेस फिल्म का जमकर समर्थन कर रही है। कही पतंगे उड़ाई जा रही है तो कही टिकट फ्री में बांटे जा रहे है।कटनी और भोपाल में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने फिल्म के टिकट फ्री में बाटंकर इसका खुला समर्थन किया है औऱ लोगों से फिल्म को देखने की अपील की है।वही इंदौर में पतंगे बांटी और मैसेज दिया कि एसिड अटैक पीड़िता लक्ष्मी अग्रवाल के जीवन पर आधारित है। फिल्म की मूल भावना और कहानी के लिए कमलनाथ सरकार ने प्रदेश में इसे टैक्स फ्री किया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews