उद्योग संगठनों के साथ केबिनेट मंत्री सिलावट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

उद्योग संगठनों के साथ केबिनेट मंत्री सिलावट की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग, कई अहम मुद्दों पर चर्चा

इंदौर/आकाश धोलपुरे

प्रदेश के जल संसाधन मंत्री (water resources minister ) और इंदौर प्रभारी तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) ने प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक संगठनों (industrial organizations) के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंसिंग (video conferencing) के माध्यम से चर्चा (discussion) की। इस दौरान लॉकडाउन (lockdown) के बाद प्रदेश में उद्योग कारखानों (industries factories) की समस्याओं (problems) और आर्थिक स्थिति (economic condition) , कर्मचारियों (employees) की उपस्थिति आदि विषय पर चर्चा की गई। इस मीटिंग (meeting) को आयोजन इंडियन प्लास्ट पैक फोरम (Indian Plast Pack Forum) द्वारा किया गया। मीटिंग में सीआईआई (CII), आईपीपीएफ (IPPF), लघु उद्योग भारती (Laghu Udhyog Bharti) सहित इंदौर (Indore), भोपाल (Bhopla), मंडीदीप (Mandideep), देवास (Dewas), रतलाम (Ratlam), गोविंदपुरा (Govindpura) के विभिन्न औद्योगिक संगठन (industrial organization) के पदाधिकारी (officers) शामिल हुए।

विश्वव्यापी कोरोना वायरस (corona virus) के संक्रमण के चलते लागू लॉकडाउन (lockdown) और कर्फ्यू (curfew) में पूरे देश (country) की औद्योगिक गतिविधि (industrial activity) थमी हुई है। ऐसे में आम लोग भी आर्थिक संकट (financial crisis ) में आने लगे हैं। उद्योगपतियों (industrialist) पर वित्तीय संस्थानों (financial institutions) और बैंक (bank) का दबाव, बैंक के देयक, कर्मचारियों की कमी, बिजली के बिल, कच्चे माल की उपलब्धता और तैयार माल को पंहुचाने का संकट (problems) सहित अनेक प्रकार की समस्याएं है। इंदौर जैसे अधिक संक्रमण वाले जिलों में किसी भी प्रकार की छूट नही मिलने से स्थिति अधिक गंभीर है। ऐसे में राज्य शासन (state government) से चर्चा कर इन समस्याओं का हल निकालने का प्रयास किया जा रहा है।

इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के (IPPF) अध्यक्ष सचिन बंसल (President Sachin Bansal) ने बताया कि प्रदेश के सबसे बड़े प्लास्टिक उद्योग संगठन (plasticindustry organization ) इंडियन प्लास्टपैक फोरम (IPPF) द्वारा औद्योगिक संगठनों (industrial organizations) को एक मंच पर लाने का प्रयास किया गया है। इसके लिए प्रदेश के जल संसाधन मंत्री (water resources minister) और इंदौर और सागर जिले के प्रभारी तुलसी सिलावट (Tulsi Silawat) के साथ प्रदेश के प्रमुख औद्योगिक संगठनों (major industrial organizations) के प्रमुख पदाधिकारियों (main officials) ने चर्चा की। औद्योगिक संगठनों के साथ प्रदेश स्तरीय चर्चा वीडियो कान्फ्रेंसिंग (video conferencing) के जरिये हुई। इस चर्चा में प्रवीण अग्रवाल सीआईआई- मप्र, महेश गुप्ता लघु उद्योग भारती- प्रांताध्यक्ष, राजीव अग्रवाल मंडीदीप औद्योगिक संगठन, योगेश गोयल गोविंदपुरा औद्योगिक संगठन, आर के माहेश्वरी मप्र रिप्रोसेस प्लास्टिक ग्रेन्युअल मैन्युफैक्चरिंग एसोसिएशन, अजित सिंह नारंग मालवा चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्रीज इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के सचिव राम किशोर राठी, कोषाध्यक्ष विकास बांगड सहित इंडियन प्लास्ट पैक फोरम के कार्यकारिणी सदस्य विवेक बंसल, मेहुल ठक्कर, सुभाष चतुर्वेदी, शोभित बर्मन, करणी सिंह कोठारी, व्रिजेश गांधी पुरे मध्यप्रदेश से शामिल हुए।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews