इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) में दीपावली (Deepawali) की रात को पटाखा जलाने को लेकर शुरू हुए विवाद ने खतरनाक मोड़ ले लिया। मामला यहां तक पहुंच गया कि मुख्य आरोपी (Main Culprit) के कहने पर दूसरे आरोपी ने सुनसान रात में फरियादी की कार पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगा दी और फरार हो गया। घटना इंदौर के बाणगंगा थाना के क्षेत्र के कुशवाह नगर की है। जहां रात में स्टेशनरी संचालक मनीष मौर्य के घर के बाहर खड़ी कार में एक बदमाश ने पेट्रोल डालकर आग लगा दी।

यह भी पढ़ें…Mandsaur News : डोडा चूरा तस्कर को पुलिस ने पकड़ा, 1 लाख 80 हजार का माल जब्त

बता दें कि आरोपी आग लगाने के बाद भागता हुआ सीसीटीवी कैमरों (CCTV Cameras) में कैद हो गया। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार में आग लगाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। उसके साथ ही आरोपी जिसने साजिश रची थी वो अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है। आपको बता दें कि एक बदमाश रवि उर्फ़ दीनू राजपूत निवासी कुशवाह नगर को पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज डेवलप कर गिरफ्तार कर लिया है तो उसका साथी सागर साहू फरार है।

[dgv_vimeo_video id=”644016856″]

बताया जा रहा है कि जिस वक्त कार में से आग ठीक उस वक्त पड़ोस की एक महिला ने कार मालिक मनीष मौर्य को आवाज देकर उठाया और फिर बोरिंग के पानी से कार की आग बुझाई गई। इसी के तुरंत बाद मनीष मौर्य ने बाणगंगा पुलिस को शिकायत की तो फुटेज के आधार पर पुलिस एक बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है। बाणगंगा थाना प्रभारी राजेंद्र सोनी ने बताया कि घटना के बाद पुलिस ने बारीकी से तफ्तीश की और आग लगाने वाले को गिरफ्तार कर लिया वहीं मुख्य साजिशकर्ता की तलाश जारी है।

[dgv_vimeo_video id=”643980161″]

यह भी पढ़ें… लगातार आ रहे धमकी भरे अश्लील मैसेज, पूरा गांव पहुंचा एसपी ऑफिस