इंदौर में शादी का झांसा देकर छात्रा के साथ बलात्कार का मामला, पुलिस ने शिकायत दर्ज कर शुरू की जांच

इंदौर

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (indore) में एक घिनौनी घटना सामने आई है। यहां एक छात्रा को पहले प्यार (love) और फिर शादी के झांसे में उलझाकर बलात्कार (rape) करने के एक आरोपी (accused) और उसके साथी के खिलाफ पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है। दरअसल, वारदात श्योपुर से बीटेक (b.tech) की पढ़ाई करने इंदौर आई 24 वर्षीय छात्रा के साथ घटी। बताया जा रहा है कि छात्रा 2018 में इंदौर आई थी और वह भंवरकुआ थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहने लगी। इसी दौरान उसकी सहेली के भाई आदिल से उसकी दोस्ती हुई और फिर अक्सर उनकी फोन पर बाते होने लगी। इसके बाद आदिल ने 10 मई 2018 में युवती के साथ जिस घर में वो किराये से रहती थी वहां पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। यहां आदिल ने युवती की अश्लील तस्वीरें (obscene photos) भी खींच ली थी। बता दे कि आदिल खान मूलतः राजस्थान के सवाई माधवपुर का रहने वाला है और उसका दोस्त मंजूर अली श्योपुर मध्यप्रदेश का रहने वाला है।

यह भी पढ़ें… ग्वालियर में “लाल भवन” पर फहराया झंडा, मजदूर किसान एकता के रूप में मन रहा “मई दिवस”

युवती ने शिकायत में बताया कि आदिल एक दिन अपने दोस्त की कार से श्योपुर से इंदौर आया और उसने तीन इमली क्षेत्र में पहले आदिल ने दुष्कर्म किया और बाद फ़ोटो वायरल करने की धमकी देकर उसके दोस्त मंजूर अली ने भी दुष्कृत्य किया।इधर, आदिल और मंजूर ने छात्रा की तस्वीरों को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल भी करना शुरू कर दिया। आरोपियों को छात्रा ने डर के मारे 30 हजार रुपये भी दे दिए लेकिन बाद में आरोपी 50 हजार रुपये की मांग करने लगे।

यह भी पढ़ें… सीहोर पुलिस अधीक्षक का नवाचार, साथी कर्मचारियों का मनोबल बढ़ाने के लिए शुरु किया ये काम

आखिरकार छात्रा ने परेशान होकर पूरी सच्चाई जब अपने पिता को बताई जिसके बाद थाने में केस दर्ज कराया गया। भंवरकुआ पुलिस के जांच अधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि दुष्कर्म का मामला साल 2018 का है और युवती ने दो आरोपियों के खिलाफ शिकायत की है जिसके आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म की धारा सहित अन्य धाराओं में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews