Indore News: अमेरिकी नागरिक के प्लॉट पर कब्जा के लिए रचा चक्रव्यूह, 5 गिरफ्तार

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) में अमेरिकी नागरिक(American citizen) के खाली पड़े प्लॉट पर फर्जी रजिस्ट्री (Fake registry) करवाकर प्लाट को बेचने के अपराध में एरोड्रम पुलिस (Indore Police)) ने आज अपनी पूरी जांच करते हुए एक महिला सहित 5 आरोपियों पर निशाना साधकर हिरासत में लिया है जिनमे से 2 को गिरफ्तार (Arrest) कर लिया गया है।

यह भी पढ़े.. अनूपपुर कलेक्टर की चेतावनी- ऐसा नहीं किया तो रुकेगा तहसीलदारों का वेतन

दरअसल, आरोपियों द्वारा रचे गए चक्रव्यूह को पुलिस ने ऐसा तोड़ा कि एक एक कर सब बाहर आ गए। पुलिस ने अपराध में सब रजिस्टर ऑफिस जाकर फोटो (Photo) के आधार पर आरोपियों की जानकारी जुटाई उसके बाद इस अपराध में लिप्त आरोपियों को गिरफ्तार किया जिनसे अब पुलिस पूछताछ कर रही है।बता दे कि आरोपियों ने बड़ी चालाकी से खाली प्लॉट देखकर सोचा की उस पर कैसे कब्जा किया जाए। इसके बाद आरोपियों ने धोखाधड़ी की घटना को अंजाम दिया।

इंदौर  (Indore) की एरोड्रम थाना पुलिस ने अमेरिका में रहने वाले दिनेश मित्तल के पिता की शिकायत पर जाँच करते हुए 5 लोगो के खिलाफ धोखाधड़ी का अपराध दर्ज किया। जब पुलिस ने आरोपियों द्वारा खाली पड़े प्लाट पर सीमा पांचाल नामक महिला के नाम से दस्तावेज की जांच की। इसके बाद सीमा नामक महिला को पूछताछ के लिए थाने बुलाया गया लेकिन महिला ने अपराध में लिप्त होने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़े.. Suspended : महेन्द्र सिंह सिसौदिया का एक्शन-लापरवाही बरतने पर अधिकारी निलंबित

बता दे कि सीमा नामक महिला के स्थान पर फर्जी तरीके से अनिता होलकर नात्मक महिला को रजिस्ट्रार कार्यालय में खड़ा कर रजिस्ट्री बनवाई थी। पुलिस ने फर्जी तौर पर सीमा बनने वाली महिला सहित अन्य चार लोगो को हिरासत में लिया है। जिन पर पुलिस धोखधड़ी सहित अन्य धाराओं में कार्यवाही कर रही है। एसपी (Indore SP) पश्चिम महेशचंद्र जैन ने बताया कि जल्द ही इन पूरे सिंडिकेट की कारगुजारियों का पर्दाफाश किया जाएगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews