इंदौर: इंफोसिस का नया सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक, CM आज करेंगे शुभारंभ, उन्नत तकनीकी क्षमताओं- टैलेंट इको सिस्टम को मिलेगा बढ़ावा

इंदौर में इंफोसिस का नया सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक तैयार, मुख्यमंत्री मोहन यादव आज करेंगे शुरुआत, प्रदेश में सशक्त होगा टैलेंट इको सिस्टम, प्रदेश में निवेश और तकनीक के नए द्वार खुलेंगे।
MP CM Dr. Mohan Yadav

मध्यप्रदेश में आईटी सेक्टर को नई गति मिलने जा रही है। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बुधवार, 16 सितंबर को इंदौर में सुपर कॉरिडोर स्थित इंफोसिस परिसर में नवनिर्मित सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट ब्लॉक-2 (SDB-2) का शुभारंभ करेंगे। 3.30 लाख वर्गफीट क्षेत्रफल में विकसित यह ब्लॉक प्रदेश की आईटी अधोसंरचना को नई गति देगा।

इसके अंतर्गत स्किलिंग कार्यक्रमों एवं संस्थागत साझेदारियों के माध्यम से आईआईटी इंदौर, आईआईएम इंदौर और देवी अहिल्या विश्वविद्यालय के साथ सहभागिता को विस्तार दिया जाएगा। यह उन्नत तकनीकी क्षमताओं तथा रोजगारपरक टैलेंट इको सिस्टम को और सशक्त करेगा। इंफोसिस मध्यप्रदेश के बढ़ते टैलेंट पूल का लाभ लेने के साथ प्रदेश के शैक्षणिक एवं तकनीकी इको सिस्टम के साथ अपना जुड़ाव भी मजबूत करेगी।

बता दें कि वर्तमान में इंफोसिस इंदौर में 3 हजार 300 से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। ये बैंकिंग, वित्तीय सेवाएं एवं बीमा, हेल्थकेयर, रिटेल, फार्मा एवं लाइफ साइंसेज तथा मैन्युफैक्चरिंग जैसे क्षेत्रों में वैश्विक ग्राहकों को सेवाएं प्रदान कर रहे हैं। विस्तारित केंद्र से क्लाउड, एप्लीकेशन डेवलपमेंट, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस एवं मशीन लर्निंग तथा साइबर सुरक्षा के क्षेत्र में कंपनी की क्षमताओं का विस्तार होगा। इससे प्रदेश में उन्नत तकनीकी सेवाओं और कौशल विकास के अवसरों को गति मिलेगी।

पर्यावरण के अनुकूल नया भवन

इंफोसिस इंदौर में नया भवन पर्यावरण अनुकूल एवं ऊर्जा दक्ष बनाया गया है और ग्रीन बिल्डिंग मानकों के अनुरूप विकसित किया गया है। इसमें कम ऊर्जा वाली कूलिंग, स्मार्ट बिल्डिंग ऑटोमेशन, वर्षा जल संचयन और अपशिष्ट जल पुनर्चक्रण जैसी सुविधाओं के साथ प्रशिक्षण एवं वेलनेस सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews