
मध्य प्रदेश में इस बार हुई अतिवर्षा से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ा है, सोयाबीन उत्पादक किसान बहुत परेशान है उनकी फसल में कीड़े लग गए हैं, हालाँकि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सर्वे कर मुआवजा देने के निर्देश दिए हैं लेकिन किसानों को मुआवजा नहीं मिल रहा जिसके चलते कांग्रेस ने आज किसानों के समर्थन में कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया।
किसानों के मुद्दे पर कांग्रेस सड़क पर उतर आई है खराब हु सोयाबीन की फसल के पौधे लेकर आज इंदौर कांग्रेस के नेता कलेक्त्यर कार्यालय पहुंचे और वहां नारेबाजी कर प्रदर्शन किया, नेताओं ने आरोप लगाये कि भाजपा सरकार बड़ी बड़ी बातें करती है लेकिन किसानों से उसे कोई मतलब नहीं है।
सोयाबीन की फसल में लगी कीड़ा
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव इंदौर जिले के प्रभारी मंत्री हैं उसके बावजूद यहाँ का किसान परेशान है उसकी फसल बर्बाद हो रही है, फसल में कीड़ा लग गया है लेकिन उसे मुआवजा नहीं मिल रहा, नेताओं ने कहा सोयाबीन की पीला मोजेक ने अपनी चपेट में ले लिया है , किसान को खाद नहीं मिल रहा लेकिन सरकार चुप बैठी है।
कांग्रेस ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम
कांग्रेस नेताओं ने मुख्यमंत्री के नाम एक ज्ञापन एसडीएम को सौंपा और उसमें किसानों से जुड़ी की मांगों को रखा, नेताओं ने कहा कि यदि 7 दिन में हमारी मांगें नहीं मानी जाती तो कांग्रेस पूरे इंदौर में एक बड़ा आंदोलन करेगी और यदि कानून व्यवस्था की स्थिति बनती है तो उसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
[dgv_vimeo_video id=”1119751652″]
[dgv_vimeo_video id=”1119751806″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

