छात्र नेता राधे जाट को आदतन अपराधी कहने पर कांग्रेस ने BJP पर साधा निशाना, सीएम डॉ मोहन यादव से की ये मांग

पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा इंदौर में MPPSC के खिलाफ आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने राधे जाट को इंदौर पुलिस द्वारा "आदतन अपराधी एवं बदमाश" बताना घोर निंदनीय एवं हिटलरशाही है ।
bjp congress

bjp congress

Congress targeted BJP: MPPSC के छात्र आंदोलन में मुखर होकर आवाज उठाने वाले नेशनल एजुकेटेड यूथ यूनियन के छात्र नेता राधे जाट को पुलिस द्वारा आदतन अपराधी घोषित किये जाने पर कांग्रेस भड़क गई है, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार ने ने सवाल किया है कि युवाओं की आवाज उठाने वाले राधे जाट आदतन अपराधी कैसे हो सकते हैं? उन्होंने मुख्यमंत्री से इसका स्पष्टीकरण माँगा है वहीं वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा है कि भाजपा की युवा और छात्र विरोधी चेहरा उजागर हो गया है।

पिछले दिनों इंदौर में हुए MPPSC के आंदोलन में शामिल रहे छात्र राधे जाट को इंदौर पुलिस ने आदतन अपराधी बताया है। पुलिस के इस बयान पर नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भड़क गए हैं उन्होंने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि राधे जाट जो MPPSC के छात्रों को लेकर आंदोलन कर रहे थे, उन्हें पुलिस ने आदतन अपराधी बता दिया जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि मैं सरकार से जानना चाहता हूं कि युवाओं की आवाज उठाने वाले राधे जाट आदतन अपराधी कैसे हो सकते हैं? मुख्यमंत्री इसका स्पष्टीकरण दें।

उमंग सिंघार ने पुलिस से बयान वापस लेने की मांग की 

उमंग सिंघार ने मांग की कि पुलिस को तुरंत अपना ये बयान वापस लेना चाहिए। उन्होंने सवाल किया पूरे प्रदेश में आदिवासी, दलितों और किसानों के खिलाफ घटनाएं हो रही हैं क्या पुलिस को वो अपराधी नजर नहीं आते ? उन्होंने कहा कि अभी जो इंदौर की घटना हुई उनमें शामिल अपराधियों को भाजपा खुलेआम प्रशय दे रही है, मुख्यमंत्री उसको लेकर क्या कहेंगे ये भी बताएं?

अरुण यादव ने कहा हिटलरशाही, राधे जाट बोले मैं भगत सिंह का अनुयायी, झुकूँगा नहीं   

उधर मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव ने कहा इससे भाजपा का छात्र – युवा विरोधी चेहरा उजागर हुआ है । इंदौर में MPPSC के खिलाफ आंदोलन में मुख्य भूमिका निभाने राधे जाट को इंदौर पुलिस द्वारा “आदतन अपराधी एवं बदमाश” बताना घोर निंदनीय एवं हिटलरशाही है । उन्होंने सवाल क्या, क्या मप्र में युवाओं के हक़ की आवाज उठाना अपराध हो गया है ? वहीं राधे जाट ने एक वीडियो सन्देश में कहा यदि बेरोजगार युवाओं के अधिकारों की आवाज उठाना आदतन अपराधी की श्रेणी में आता है तो ऐसे अपराध मैं बार बार करूंगा,हम भगत सिंह के भक्त हैं अन्याय खिलाफ आवाज उठाने से हमको कोई भी तानाशाही नहीं रोक पाएगी।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews