इस जिले में फिर बेकाबू हुआ कोरोना, चार दिन में ही मिले 539 पॉजिटिव केस

इस जिले में फिर बेकाबू हुआ कोरोना, चार दिन में ही मिले 539 पॉजिटिव केस

इंदौर| आकाश धोलपुरे| मध्य प्रदेश में कोरोना का प्रकोप तेजी से बढ़ता जा रहा है| खासकर इंदौर जहां स्थिति में कुछ हद तक सुधार देखने को मिल रहा था| लेकिन प्रशासन द्वारा मिली रियायतों के बाद अब एक बार फिर स्थिति गंभीर हो गई है| यहां पिछले चार दिनों में 500 से अधिक नए कोरोना पॉजिटिव मिलने से प्रशसन में हड़कंप मच गया है|

इंदौर में शनिवार को 129 नए पॉजिटिव मरीज मिले। लगातार चौथे दिन नए मरीजों का आंकड़ा 100 के पार पहुंचा है| चार दिन में ही 539 पॉजिटिव मरीज मिल चुके हैं। वहीं इंदौर में कुल मरीजों की संख्या भी 6035 तक पहुंच गई। 1505 मरीज अस्पतालों में भर्ती हैं। 15 जुलाई को 136, 16 जुलाई को 129 , 17 जुलाई को 145 और 18 जुलाई को 129 नए पॉजिटिव मिले हैं| रविवार को आंकड़ा आने पर तजा स्थिति का पता चलेगा|

शनिवार को एमजीएम मेडिकल कॉलेज सहित निजी लैबों में 1957 सैंपल जांचे गए। इनमें से 129 मरीजों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। संक्रमण दर 6.5 फीसद रही। वहीं कोरोना से मरने वालों की संख्या 292 तक पहुंच गई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews