एमपी में बढ़ता कोरोना का कहर, अब यहां मिले 4 और पॉजिटिव मरीज

एमपी में बढ़ता कोरोना का कहर, अब  यहां मिले 4 और पॉजिटिव मरीज

इंदौर। मध्यप्रदेश में कोरोनावायरस से संक्रमित लोगों की संख्या में लगातार वृद्धि होती जा रही है। जहां प्रदेश का इंदौर जिला इस वायरस के संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है। वही जिले में चार लोगों में कोरोना के पॉजिटिव लक्षण दिखने पर इसकी संख्या 8 से बढ़कर 12 हो गई है। शुक्रवार को इंदौर के स्वास्थ्य विभाग ने 4 नए मरीजों में इस वायरस से संक्रमण की पुष्टि की है।

बताया जा रहा है कि स्वास्थ विभाग ने की गई जांच में पाया है कि इन मरीजों में कोरोना के लक्षण हैं। जिसके बाद उन मरीजों को आइसोलेशन वर्ड में भेज दिया गया है। बता दे कि प्रदेश के इंदौर जिले में सबसे अधिक कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए गए हैं। इसके अलावा भोपाल,, जबलपुर ग्वालियर, उज्जैन, शिवपुरी में भी कोरोना के मरीज पाए गए हैं। कल तक मध्यप्रदेश में कोरोना से संक्रमित मरीजों की संख्या 19 थी और आज यह संख्या बढ़कर 27 हो गई है। जिसमें कोरोना के चलते इंदौर एवं उज्जैन में एक-एक मरीज की मौत भी हो चुकी है। केंद्र एवं राज्य सरकार लगातार लोगों से अपील कर रही है कि सभी लोग अपने घर के अंदर रहे, घर से बाहर ना निकले और प्रशासन द्वारा जारी किए गए आदेश और निर्देश का पालन करें। साथ ही प्रदेश प्रशासन जनता की जरूरतों का सामान भी उन तक पहुंचाने की पूरी कोशिश में जुटी हुई है।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews