मध्यप्रदेश में आई कोरोना वैक्सीन, गृहमंत्री ने कही ये बड़ी बात

मध्य प्रदेश

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश में कोरोना वैक्सीन को लेकर लोगो मे जमकर उत्साह है। कोरोना की वजह से प्रदेश में आम लोग एक भय के वातावरण में जीने को मजबूर थे, लेकिन वैक्सीनेशन की आधिकारिक शुरुआत होने के बाद अब हर किसी के मन में सुकून है। हालांकि आम आदमी के लिए वैक्सीन अभी पहुंच से बाहर है लेकिन वैक्सीनेशन प्रोग्राम शुरू हो चुका है जिसके चलते हर एक के मन में राहत है। बता दें कि वैक्सीन सबसे पहले हेल्थ वर्कर्स को लगाई जानी है और कुछ समय बाद आम आदमी के लिए उपलब्ध होगी। फिलहाल, भय के माहौल के बीच वैक्सीन का आना एक खुश खबर है।

मध्यप्रदेश में वैक्सीन तीन चरणों में दी जानी है और आज के दिन के साथ ही 16 जनवरी का दिन भी प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण होगा। इधर, प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इंदौर में वैक्सीन के प्रदेश में आने को लेकर खुशी जताई है। उन्होंने इंदौर में कहा कि जीवन रक्षक दवा है वो अमृत का काम करेगी। कोरोना की महामारी से विश्व जूझ रहा है। वैक्सीन लोगो के भय को निकालने का काम करेगी और ठीक करने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि तीन चरणों में वैक्सीन लगाई जाएगी।

गौरतलब है कि इंदौर में अब तक 56 हजार से ज्यादा लोग कोरोना संक्रमित हो चुके है वही 900 से ज्यादा लोग कोरोना काल मे जिंदगी की जंग हार चुके है। ऐसे में कोविड- 19 के वैक्सीनेशन प्रोग्राम को लेकर हर कोई उत्सुक है। फिलहाल, हम आपसे ये अपील करते है कि आप अभी भी कोरोना के नियमों का पालन करें, क्योंकि जब तक आपको वैक्सीन नहीं लगेगी तब तक कोई भी सुरक्षित नहीं है। वैक्सीन लगने से पहले और बाद में भी मास्क, सेनेटाइजर सहित सभी नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews