दुकानों के बाहर सामान रखने वालों पर अब निगम आयुक्त की टेढ़ी नजर

दुकानों के बाहर सामान रखने वालों पर अब निगम आयुक्त की टेढ़ी नजर

इंदौर।आकाश धौलपुरे।

इंदौर में अब उन दुकानदारो की खैर नही जो दुकान होने के बावजूद अपने उत्पाद दुकान के बाहर रखते है। दरअसल, इंदौर की बिगड़ती यातयात व्यवस्था और आम नागरिकों को होने वाली परेशानी के चलते निगम प्रशासन ने निर्णय लिया है कि अब ऐसे दुकानदारो पर कार्रवाई की जाएगी। इसी के चलते निगम आयुक्त आशीष सिंह ने आज पत्रकारों से चर्चा करते हुए संकेत दिए है कि आगामी दिनों में नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी टीमें शहर के मुख्य बाजारों की ओर रुख करेंगी। निगमायुक्त ने बताया कि मुख्य बाजारों में दुकानों के बाहर सामान रखकर सड़क को अवरुद्ध करने वाले दुकानदारों पर निगम कड़ी कार्यवाही करेगा। निगम की टीम पहले उस क्षेत्र में अनाउंस कर सामान उठाने की अपील करेगा नहीं मानने वालों पर निगम सामान जब्त करने के साथ ही चालानी कार्रवाई भी करेगा। निगमायुक्त ने यह भी कहा कि शहर में सांची पॉइंट के नाम पर अतिक्रमण करने वालों और सांची पॉइंट में सांची के अलावा उत्पाद बेचने वालों की सूची तैयार की गई है। जल्द ही इनके खिलाफ निगम कार्यवाही करेगा।

Gaurav Sharma
लेखक के बारे में
Gaurav Sharma

निदेशक और संपादक

पत्रकारिता पेशा नहीं ज़िम्मेदारी है और जब बात ज़िम्मेदारी की होती है तब ईमानदारी और जवाबदारी से दूरी बनाना असंभव हो जाता है। एक पत्रकार की जवाबदारी समाज के लिए उतनी ही आवश्यक होती है जितनी परिवार के लिए क्यूंकि समाज का हर वर्ग हर शख्स पत्रकार पर आंख बंद कर उस तरह ही भरोसा करता है जितना एक परिवार का सदस्य करता है। पत्रकारिता मनुष्य को समाज के हर परिवेश हर घटनाक्रम से अवगत कराती है, यह इतनी व्यापक है कि जीवन का कोई भी पक्ष इससे अछूता नहीं है। यह समाज की विकृतियों का पर्दाफाश कर उन्हे नष्ट करने में हर वर्ग की मदद करती है। इसलिए पं. कमलापति त्रिपाठी ने लिखा है कि," ज्ञान और विज्ञान, दर्शन और साहित्य, कला और कारीगरी, राजनीति और अर्थनीति, समाजशास्त्र और इतिहास, संघर्ष तथा क्रांति, उत्थान और पतन, निर्माण और विनाश, प्रगति और दुर्गति के छोटे-बड़े प्रवाहों को प्रतिबिंबित करने में पत्रकारिता के समान दूसरा कौन सफल हो सकता है। View all posts by Gaurav Sharma →
Follow Us :GoogleNews