इंदौर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, चोरी हुए 204 मोबाइल फरियादियों को लौटाए गए वापस

1 महीने में क्राइम ब्रांच द्वारा चोरी और गुम होने वाले मोबाइलों को फरियादियों की शिकायत पर 204 मोबाइल तलाश कर फरियादियों को आज लौटाया गया है, जिससे उनमें खुशी की लहर है।
इंदौर में क्राइम ब्रांच की बड़ी कामयाबी, चोरी हुए 204 मोबाइल फरियादियों को लौटाए गए वापस

Indore News : मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में अपराध का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। इसके बावजूद, क्राइम ब्रांच द्वारा एक महीना प्रयास के बाद फरियादियों के चोरी और गुम हुए कुल 204 मोबाइल को तलाश कर फरियादियों को वापस लौटाए गए हैं। जिसकी कीमत करीब 45 लाख रुपए बताई जा रही है।

फरियादियों में खुशी की लहर

बता दें कि क्राइम ब्रांच चोरी हुए और गुम होने वाले मोबाइल को लेकर ऑनलाइन और ऑफलाइन तरीके से शिकायत दर्ज करती है। इसके बाद, उन मोबाइलों के EMI सहित अन्य डेटाबेस के माध्यम से उसकी तलाश की जाती है। इसी के तहत केवल 1 महीने में क्राइम ब्रांच द्वारा चोरी और गुम होने वाले मोबाइलों को फरियादियों की शिकायत पर 204 मोबाइल तलाश कर फरियादियों को आज लौटाया गया है, जिससे उनमें खुशी की लहर है।

एडिशनल डीसीपी ने कही ये बात

वहीं, एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया का कहना है कि समय-समय पर चोरों को भी पकड़ा जाता है और उन्हीं से यह मोबाइल भी बरामद किए जाते हैं। इसके बाद बरामद किए गए मोबाइल को वापस कर दिया जाता है। साथ ही मोबाइल चोरों की भी तलाश कर की जाती है।

[dgv_vimeo_video id=”1005799311″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews