इंदौर में एक बार फिर बेजुबान से बर्बरता का वीडियो वायरल, मामला दर्ज

पुलिस ने इस पूरे मामले में पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज किया है।
indore news

Indore News : इंदौर में स्ट्रीट कुत्ते के साथ शर्मनाक हरकत की गई है। एक युवक ने कुत्ते को पकड़ने के लिए तेंदुआ पकड़ने वाला जाल इस्तेमाल किया। जाल में फंसने के बाद व्यक्ति ने कुत्ते की बुरी तरह से जमकर पिटाई की। इंदौर के लसुड़िया थाना क्षेत्र में स्ट्रीट डॉग के साथ अमानवीय व्यवहार का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस ने पशु क्रूरता अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह ने बताया कि तलावली चांदा इलाके का है, जहाँ स्ट्रीट डॉग को जाल में फंसाने के बाद व्यक्ति ने उसे डंडे से पीटकर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। इसके बाद कुत्ते को खुले मैदान में छोड़कर फिर उसके साथ डंडे से पीटा गया। इस पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। यह घटना का वीडियो वायरल हुआ तो लोगों में गुस्सा फैल गया। पुलिस को डॉग लवर्स ने शिकायत की। लसुड़िया पुलिस ने तुरंत आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

इस पूरे मामले में एडिशनल डीसीपी अमरेंद्र सिंह का कहना है कि डॉग के साथ और अमानवीय व्यवहार करने का मामला दर्ज कर लिया गया है।आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।”

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

[dgv_vimeo_video id=”1020213804″]

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews