इंदौर में साइबर जागरूकता मेले का आयोजन, ‘सेफ क्लिक अभियान’ का हुआ समापन

Indore News

Indore News : मध्य प्रदेश की इंदौर पुलिस द्वारा 1 फरवरी से 11 फरवरी तक चलाए गए ‘सेफ क्लिक अभियान’ का आज समापन किया गया। जिसे लेकर गांधी हाल परिसर में साइबर जागरूकता मेले का आयोजन किया गया था। पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान शहरभर के पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे। इस अवसर पर साइबर जागरूकता को लेकर एक विशेष गाने का भी लॉन्च किया गया, जिससे आम नागरिकों को डिजिटल सुरक्षा के प्रति जागरूक किया जा सके।

जिले में साइबर अपराधों के मामलों में लगातार वृद्धि हो रही है। साइबर ठग भोले-भाले नागरिकों को अपने जाल में फंसाकर उनसे लाखों रुपये की धोखाधड़ी कर रहे हैं। इन्हीं घटनाओं से लोगों को बचाने और साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने के लिए ‘सेफ क्लिक अभियान’ की शुरुआत की थी।

बच्चों ने बनाईो रंगोली

इस अभियान के तहत स्कूल-कॉलेजों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पुलिस ने विभिन्न माध्यमों से नागरिकों को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक करने का प्रयास किया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों के लिए एक विशेष साइबर सुरक्षा प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। प्रतियोगिता में बच्चों ने रंगोली और चित्र प्रदर्शनी किया।

पुलिस कमिश्नर ने कही ये बात

पुलिस कमिश्नर संतोष सिंह ने कहा कि जिले में साइबर अपराध तेजी से बढ़ रहे हैं। इससे बचाव के लिए नागरिकों को सतर्क रहना आवश्यक है। हमारा लक्ष्य है कि हर व्यक्ति साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक हो और ऑनलाइन ठगी से बच सके। इस अभियान के दौरान हमने शहरभर में विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया। हमें उम्मीद है कि इस प्रयास से साइबर अपराधों पर अंकुश लगेगा।

[dgv_vimeo_video id=”1055528881″]

इंदौर, शकील अंसारी

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews