5 मार्च को इंदौर से रवाना होगी “दक्षिण दर्शन यात्रा”, ऐसे करें बुकिंग

अहमदाबाद-दानापुर-साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन, पश्चिम मध्य रेलवे के संत हिरदाराम नगर, बीना, सागर, दमोह, कटनी मुड़वारा एवं सतना स्टेशनों पर ठहराव

Indore IRCTC Dakshin Darshan Yatra : मध्य प्रदेश के तीर्थ यात्रियों के लिए इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कारपोरेशन लिमिटेड (IRCTC) द्वारा भारत गौरव पर्यटक ट्रेन का संचालन किया जा रहा है। जिसके तहत 5 मार्च को इंदौर से “दक्षिण दर्शन यात्रा” रवाना होगी। बता दें कि भारत गौरव ट्रेन के विशेष LHB रैक में आरामदायक रेल यात्रा, ऑन-बोर्ड और ऑफ-बोर्ड भोजन, सड़क परिवहन, बसों में दर्शनीय स्थलों की यात्रा, यात्रा कार्यक्रम के अनुसार आवास की व्यवस्था, यात्रा में टूर एस्कॉर्ट्स, यात्रा बीमा, ऑन-बोर्ड सुरक्षा और हाउसकीपिंग की सेवाएं शामिल है।

ऐसे करें बुकिंग

  • यात्री को सबसे पहले IRCTC की आधिकृत वेबसाइट https://www.irctc.co.in/ पर जाना होगा।
  • अगर आपका IRCTC में पहले से ही अकाउंट है, तो आपको Sign In करना होगा। अगर नहीं है तो साइन अप करें।
  • जिसके बाद आपको यात्रा की जानकारी दर्ज करनी होगी, जैसे कि जर्नी की तिथि, स्थान, यात्रा की श्रेणी और अन्य विवरण।
  • यहां आपको उपलब्ध सीटों का चयन करना होगा।
  • अब टिकट के लिए भुगतान करने के लिए नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड या अन्य उपलब्ध विकल्प चुनें।
  • भुगतान सफलतापूर्वक होने पर टिकट की पुष्टि हो जाएगी।
  • अब आप टिकट का प्रिंट आउट या मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से टिकट डाउनलोड कर लें।

इसके अलावा, इक्छुक पर्यटक अधिकृत एजेंट से भी टिकट करा सकते है। इस सम्बन्ध में अधिक जानकारी और बुकिंग के लिए IRCTC के भोपाल, जबलपुर एवं इंदौर रेलवे स्टेशन कार्यालय पर संपर्क कर सकते हैं।

इन स्टेशनों पर होगा ठहराव

यह ट्रेन मध्य प्रदेश के इंदौर से चलकर देवास, उज्जैन, शुजालपुर, सीहोर, भोपाल, इटारसी एवं नागपुर स्टेशनों से होते हुए जाएगी।

इन तीर्थों की कर पाएंगे यात्रा

बता दें कि IRCTC का यह तीर्थ यात्री टूर पैकेज पूरे 10 रात और 11 दिनों की है। इस यात्रा के दौरान मल्लिकार्जुन, तिरुपति, रामेश्वरम, मदुरई एवं कन्याकुमारी के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण कराया जाएगा। इसके लिए यात्रियों को 19 हजार से 40 हजार रूपए तक का खर्च उठाना पड़ेगा।

पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देना उद्देश्य

दरअसल, रेल मंत्रालय ने देश के विभिन्न भागों से भारत सरकार द्वारा परिकल्पित “देखो अपना देश” और “एक भारत श्रेष्ठ भारत” की पर्यटन अवधारणाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से भारत गौरव पर्यटक ट्रेनों का संचालन शुरू किया है। भारतीय रेल भारत को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्षेत्र में एक आकर्षक गंतव्य के रूप में प्रदर्शित करने में हमेशा से ही प्रतिबद्ध रहा है। इंडियन रेलवे की इन थीम-आधारित ट्रेनों की परिकल्पना घरेलू पर्यटकों के साथ-साथ अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों को भारत की समृद्ध सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत से अवगत कराने के लिए की गई है।

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews