ससुर की हरकतों से परेशान बहू पहुंची डीआईजी के पास, बोली कंधे और कमर को बुरी नीयत से छूते हैं

ससुर की हरकतों से परेशान बहू पहुंची डीआईजी के पास, बोली कंधे और कमर को बुरी नीयत से छूते हैं

इंदौर, आकाश धोलपुरे।  तेजी से आधुनिकता की ओर बढ़ रहे मिनी मुंबई इंदौर (Indore News) में अब रिश्तों के मायने पीछे छूटते जा रहे है और यही वजह है कि आये दिन शहर में रिश्तों पर सवाल उठाने वाली घटनाएं सामने आ रही है। ऐसा ही एक मामला उस वक्त उजागर हुआ जब एक बहू (Daughter In Law) ने अपने ससुर( Fathere In Law)  की बुरी नीयत को लेकर पुलिस के बड़े अधिकारी से शिकायत की है। बहू ने अपने पति, देवर और सास पर ससुर का साथ देने का आरोप लगाते हुए कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

इंदौर के हाईप्रोफाइल परिवार से जुड़े इस मामले का पता उस वक्त चला जब डीआईजी (Indore DIG) की जनसुनवाई में ससुर और ससुराल वालों की प्रताड़ना की शिकार बहू अपनी शिकायत लेकर पहुंची। शिकायत करने पहुंची बहू के मुताबिक उसके ससुर राजीव वडनेरे पैर छुलवाने के नाम पर बुरी नीयत से उसे कंधों से लेकर कमर तक छूते हुए अश्लील हरकत करते हैं।

ये भी पढ़ें – Gwalior News : घर में घुसकर मारी गोली, पति पत्नी घायल, हमलावर फरार

बहू ने आरोप लगाए कि उसके पति राहुल वडनेरे, सास बीना वडनेरे और देवर मेहुल वडनेरे द्वारा उसे धमकाया जाता था कि वो ससुर के खिलाफ किसी को कुछ न बोले, ये सब लोग मिलकर शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना देते हैं। इतना ही नहीं पति सुसाइड की धमकी देता है तो सास व देवर अश्लील गालियां बकने के साथ ही मारपीट भी करते हैं ।

ये भी पढ़ें – सियासत मे कांग्रेस का मुगलई तड़का, प्रवक्ता बोली- इनके शासन मे बढी 30% GDP

बहू ने मीडिया को बताया कि वो रामचंद्र नगर में रहती थी और उसका विवाह साल 2017 में हाउस नम्बर 821 सुभाष नगर में रहने वाले राहुल पिता राजीव वडनेरे से हुआ था। इसके बाद से एलआईसी में कार्यरत उसके ससुर उस पर बुरी नजर रखने लगे। यहां तक कि ससुर द्वारा उसके पति से उसके बेडरूम के दरवाजे को खुला रखने की बात की जाती थी इतना ही नहीं ससुर छिपकर दोनों की अंतरंग बातें भी सुनता था। और जब मौका मिलता था ससुर बुरी नीयत से छूने यहां तक कि उसके सामने अश्लील बाते करने से भी गुरेज नहीं करता था। अब जब पानी सिर के ऊपर से चला गया तो बहू ने हिम्मत जुटाकर डीआईजी को इसकी शिकायत की और बताया कि जून 2021 में भी उसके ससुर ने पैर छूने के नाम पर उसके कंधे से लेकर कमर तक बुरी नीयत से हाथ फेरा।

ये भी पढ़ें – Indore News : पटाखे फोड़ने को लेकर दो दबंग परिवार भिड़े, पथराव हुआ, गाड़ियां तोड़ी

हालांकि, पति और ससुरालजनों की प्रताड़ना से आहत बहू ने मल्हारगंज थाने (Indore Police) पर भी प्रताड़ना के मामले मे शिकायत की थी लेकिन उसके ससुराल वाले जमानत लेकर छूट गए, वहीं दहेज प्रताड़ना का मामला भी कोर्ट में चल रहा है। ऐसे में डीआईजी बहू की हालिया शिकायत पर क्या एक्शन लेती है ये देखना होगा ।

Atul Saxena
लेखक के बारे में
Atul Saxena

पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

पत्रकारिता मेरे लिए एक मिशन है, हालाँकि आज की पत्रकारिता ना ब्रह्माण्ड के पहले पत्रकार देवर्षि नारद वाली है और ना ही गणेश शंकर विद्यार्थी वाली, फिर भी मेरा ऐसा मानना है कि यदि खबर को सिर्फ खबर ही रहने दिया जाये तो ये ही सही अर्थों में पत्रकारिता है और मैं इसी मिशन पर पिछले तीन दशकों से ज्यादा समय से लगा हुआ हूँ.... पत्रकारिता के इस भौतिकवादी युग में मेरे जीवन में कई उतार चढ़ाव आये, बहुत सी चुनौतियों का सामना करना पड़ा लेकिन इसके बाद भी ना मैं डरा और ना ही अपने रास्ते से हटा ....पत्रकारिता मेरे जीवन का वो हिस्सा है जिसमें सच्ची और सही ख़बरें मेरी पहचान हैं .... View all posts by Atul Saxena →
Follow Us :GoogleNews