इंदौर में शंटिंग के दौरान पटरी से उतरी डेमो ट्रेन, कोई जनहानि नहीं !

इंदौर

इंदौर, आकाश धोलपुरे। मध्यप्रदेश के इंदौर (indore) में आज एक बड़ा ट्रेन हादसा (train accident) हो गया। हालांकि आम भाषा मे इस बात को समझा जाये तो ये कहा जा सकता है कि रेलवे (railways) के अभ्यास के दौरान एक हादसा हुआ है जो रेलवे के लिए एक सबक साबित होगा।

यह भी पढे़ं… MP Politics: BJP के बाद अब कांग्रेस में सियासी हलचल तेज, दिग्गजों के मेल-मुलाकात के मायने!

दरअसल, अंबेडकर नगर – इंदौर – रतलाम डेमो ट्रेन आज सुबह अचानक पटरी से उतर गई। मिली जानकारी के मुताबिक शंटिंग के दौरान ये ट्रेन हादसा हुआ। राजेंद्र नगर रेलवे स्टेशन पर सामने आए इस मामले के बाद बड़ी संख्या में रेल राहत सेवा दल के अलावा रेलवे अधिकारी मौके पर पहुंच गए और ट्रेन को दोबारा पटरी पर चढ़ाने की कोशिश शुरू की जा चुकी है। हादसे के समय पूरी ट्रेन इसलिए खाली थी क्योंकि इस समय ट्रेन का परिचालन आम दिनों की तरह शुरू नही हुआ है।

रेलवे पीआरओ जितेंद्र कुमार जयंत ने बताया कि आने वाले समय रेल परिचालन शुरू होगा और ऐसे में ट्रेन के इंजिन और बोगी के पहिये जाम न पड़े इसलिए शंटिंग की प्रक्रिया के तहत ट्रेन को पटरियों पर दौड़ाया जाता है और आज अचानक ये हादसा हो गया लेकिन प्रक्रिया शंटिंग की थी लिहाजा कोई भी यात्री ट्रेन में सवार नहीं था इसलिए कोई जनहानि नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें… Gwalior: मंत्री जी ने तोड़ा कानून! बिजली के खंबे पर चढ़कर की सफाई, देखें Video

बता दें कि पूर्व में भी डेमो ट्रेन के पटरी छोड़ देने के मामले सामने आए है लिहाजा, आशंका जताई जा रही है कि जब नियमित सेवा शुरू होगी तब यात्रियों के मन में रेल यात्रा को मन मे भय बना रह सकता है।

[dgv_vimeo_video id=”564488795″]

[dgv_vimeo_video id=”564489145″]

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews