
Indore Crime Branch
Indore News : Honest Technology के नाम से चल रही फर्जी शेयर एडवाइजरी कंपनी को सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने वाला डेवलपर को इंदौर क्राईम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर दिया है, पकड़ा गया गए आरोपी सॉफ्टवेयर में लोगों को प्रॉफिट दिखता था पर वास्तविकता में प्रॉफिट होता नहीं था।
क्राइम ब्रांच डीसीपी राजेश दंडोतिया के अनुसार कृष्णा टावर में फर्जी एडवाइजरी कंपनी पर कार्यवाही करते हुए कई लैपटॉप मोबाइल फोन और अन्य समान जप्त किए गए थे और प्रकरण में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था हाल ही में पकड़े गए आरोपी पुनीत इसी फर्जी कंपनी का एक हिस्सा है।
शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की शिकायत हुई थी पुलिस में
फर्जी कंपनी की शिकायत धार निवासी फरियादी ने की थी कि उसके साथ शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर धोखाधड़ी की गई है। इंदौर में प्राप्त शिकायत में फरियादी से आरोपियों के द्वारा शेयर मार्केट में इन्वेस्टमेंट कर कई गुना मुनाफा देने के नाम से झूठ बोलकर झांसे में लेते हुए प्राप्त किए प्रकरण में गिरफ्तार आरोपियों को फर्जी ट्रेडिंग हेतु एल्गोरिथम बेस्ड सॉफ्टवेयर उपलब्ध करने वाला शातिर आरोपी पुनीत वाधवानी उम्र 40 वर्ष निवासी सुदामा नगर, इंदौर को गिरफ्तार किया गया।
पुलिस ने आरोपी को दो दिन के रिमांड पर लिया
सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने वाले आरोपी का 2 दिन का डिमांड लिया गया है जिसमें और भी जानकारी निकलकर सामने आने की उम्मीद है और भी कुछ कंपनियों के नाम सामने आए हैं जिसमें यह सॉफ्टवेयर इस्तेमाल किया गया है हालांकि सॉफ्टवेयर को बंद करा दिया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”1051138116″]
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

