इंदौर के रालामंडल अभयारण्य में लें ट्रेकिंग के साथ लजीज खाने का आनंद, अपने वीकेंड को बनाएं मजेदार

इंदौर के रालामंडल अभयारण्य में लें ट्रेकिंग के साथ लजीज खाने का आनंद, अपने वीकेंड को बनाएं मजेदार

Indore Ralamandal Wildlife Sanctuary : इंदौर वन विभाग द्वारा रालामंडल अभ्यारण (Ralamandal Wildlife Sanctuary) की तरह उमरीखेड़ा को भी ट्रेकिंग और मनोरंजन के लिए शुरू किया गया है। कुछ ही दिनों में शहर से नजदीक उमरीखेड़ा अभ्यारण का आकर्षण लोगों में बढ़ा और अब यहां बुजुर्गो की वेलफेयर पार्टी भी आयोजित की जा रही है। बता दें कि वन विभाग की खंडवा रोड स्थित उमरीखेड़ा नर्सरी को राला मंडल अभ्यारण की तरह आम जनता के लिए विकसित किया जा रहा है। यहां नाम मात्र के प्रवेश शुल्क में नर्सरी में प्रकृति के बीच घूमने और पहाड़ पर ट्रेकिंग का मजा लिया जा सकता है।

लजीज खाने का उठाएं आनंद

पिछले एक माह से यहां वीकएंड पर पर्यटकों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब उमरीखेड़ा अभ्यारण में सिर्फ ट्रेकिंग ही नहीं बल्कि दोस्तों के ग्रुप के साथ पार्टी भी की जा सकती है। पिछले दिनों यहां रिटायरमेंट की वेलफेयर पार्टी आयोजित की, जिसमें बड़ी संख्या में शामिल लोगों ने पहाड़ी पर ट्रेकिंग का मज़ा लिया। जिसके बाद दाल-पानगे और लड्डृू आदि भोजन का भी आनंद लिया। केवल इतना ही नहीं, अभ्यारण में आने वाले समूहों को भोजन व्यवस्था के साथ दो गाईड भी उपलब्ध करवाए जाते हैं ताकि उनकी देखरेख में पहाड़ी पर आप बेफिक्र होकर घूम सके। वहीं, अभ्यारण में प्रवेश के लिए 10 रुपए एंट्री फीस ली जाती है।

जंगल में होटल की तरह सुविधा

उमरीखेड़ा अभ्यारण में आने वाले समूहों को ट्रेकिंग के दौरान गाईड और भोजन की व्यस्था के साथ अन्य सुविधा भी दी जाती है। अभ्यारण के बीट प्रभारी सचिन सिंह मंडलोई ने बताया कि यहां कार्यरत समिति द्वारा भोजन के लिए 240 रुपए लिए जाते हैं। जिसमें दाल-पानगे के साथ मिठाई, अचार, सलाद आदि के साथ चाय-कॉफी बौर ब्रेक फास्ट भी दिया जाता है।

इंदौर से मंगल राजपूत की रिपोर्ट

Sanjucta Pandit
लेखक के बारे में
Sanjucta Pandit

सीनियर कंटेंट राइटर · डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन, बीए. 2022 से MP Breaking News में; पहले लाइव इंडिया, VIP News Channel और Khabar Bharat में कार्य.

मैं संयुक्ता पंडित वर्ष 2022 से MP Breaking में बतौर सीनियर कंटेंट राइटर काम कर रही हूँ। डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन और बीए की पढ़ाई करने के बाद से ही मुझे पत्रकार बनना था। जिसके लिए मैं लगातार मध्य प्रदेश की ऑनलाइन वेब साइट्स लाइव इंडिया, VIP News Channel, Khabar Bharat में काम किया है। पत्रकारिता लोकतंत्र का अघोषित चौथा स्तंभ माना जाता है। जिसका मुख्य काम है लोगों की बात को सरकार तक पहुंचाना। इसलिए मैं पिछले 5 सालों से इस क्षेत्र में कार्य कर रही हुं। View all posts by Sanjucta Pandit →
Follow Us :GoogleNews