Indore Famous Food : क्या आपने खाई इंदौर की बम कचौरी? हर कोई है दीवाना

Indore Famous Food

Indore Famous Food : इंदौर शहर मध्यप्रदेश की जान है। दूर-दूर से लोग यहां घूमने और इंदौरी जायके का लुफ्त उठाने के लिए आते हैं। इंदौर को फ़ूड हब के नाम से जाना जाता है। शहर यूं तो अपनी स्वच्छता और नेक कामों के लिए अक्सर चर्चा में रहता है। लेकिन सबसे ज्यादा यहां के स्वादिष्ट व्यंजन लोगों को लुभाते हैं। इंदौर की सराफा चौपाटी हो या 56 बाजार हर शनिवार-रविवार यहां आपको लोगों की भीड़ देखने को मिलती है। सिर्फ इन्हीं 2 दिन नहीं हफ्ते में हर दिन यहां आपको भीड़ देखने को मिलेगी।

Indore Famous Food : 1962 से बिक रही बम कचौरी 

यह दोनों चौपाटी आज दुनिया भर में प्रसिद्ध है। दूर-दूर से लोग यहां आते हैं। लेकिन इनके अलावा इंदौर की बम कचोरी अपने आप में बेहद खास है। इसका नाम सुनते ही इंदौरियों के मुंह में पानी आ जाता है। आपको बता दें, 1962 से बम कचोरी ने लोगों के दिलों में अपनी एक खास जगह बनाई है। बद्री भैया इस दुकान का संचालन करते हैं। उनकी हंसी लोगों को लुभाती है। उनकी एक खासियत है कि वह शाम के वक्त मौन पर रहते हैं। वह किसी से कोई बात नहीं करते, लेकिन वह अपनी हंसी से लोगों को जरूर हंसाते हैं। उनकी कचोरी अपने खास स्वाद के लिए जानी जाती है।

इसे शुरू हुआ सफ़र – 

आपको बता दें, यह कचोरी आज भी अंगीठी पर बनाई जाती है। इसे बनाने वाले सारे कारीगर एक ही परिवार के हैं। आप भी एक बार इंदौर की बम का चोरी का स्वाद जरूर चखें। यह दुकान आपको कपड़ा बाजार के बीच मिलेगी। जानकारी के मुताबिक, दुकान के मालिक बद्री भैया ने बताया कि उन्होंने 60 के दशक में अपनी पत्नी के साथ मिलकर यहां कचोरी बनाना शुरू कि। इसे वह साइकिल से बेचने जाया करते थे और लोगों को आकर्षित करने के लिए बम कहकर बुलाया करते थे। जिसके बाद से ही इस कचोरी का नाम बम कचोरी पड़ गया।

इतने रूपये में मिलती है कचौरी – 

अब इस कचोरी को बेचने के लिए बद्री भैया के तीन बेटे लगे हुए हैं। यहां की कचोरी की खासियत यह है कि इसके साथ मिलने वाली चटनी आपका दिल जीत लेगी। यहां आपको समोसे, कचौरी, खस्ता मिलते हैं। इसकी खासियत ये है कि इन सभी चीजों को मूंग दाल को उबालने के बाद बेसन, मालवीय लाल मिर्च और घर में तैयार गरम मसाले के साथ बनाकर तैयार किया जाता है। यह कचोरी सिर्फ 10 रूपये में मिलती है। हालांकि अब इसकी कीमत बढ़कर 15 रूपये हो गई है। आप एक बार जरूर बम कचोरी खाने के लिए जाएं। आपका दिल खुश हो जाए।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews