इंदौर में गंदगी फैलाना पड़ा महँगा!1 दुकान सील, 4 दुकानदारों को पर लगा जुर्माना

इंदौर में गंदगी फैलाना पड़ा महँगा!1 दुकान सील, 4 दुकानदारों को पर लगा जुर्माना

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के जिले इंदौर में सफाई को सफाई अभियान बहुत ही जोरों- शोरों से चलाया जा रहा है।  फिलहाल पूरे प्रदेश में स्वच्छ सर्वेक्षण भी चलाए जा रहे हैं।  इंदौर भारत के स्वच्छ शहरों में से एक है। इसी बीच होली और धुलेंडी  का त्यौहार भी पड़ गया, जिसके कारण शनिवार को इंदौर म्युनिसिपल कॉरपोरेशन ने एक्शन लेते हुए एक दुकान को सील कर दिया, तो वही चार दुकानों पर जुर्माना  लगा दिया  हैं। वरिष्ठ आईएमसी अधिकारी का कहना है कि 56 दुकान व्यापारी संघ ने उन्हें यह जानकारी दी थी की धुलेंडी  के दिन सारी दुकाने बंद होंगी, लेकिन यदि कोई उस दिन दुकानों को खुलता है तो यह उनकी जिम्मेदारी है कि उनकी दुकान और आसपास का वातावरण शुद्ध  और स्वच्छ हो।

यह भी पढ़े… Government Job : रक्षामंत्रालय में निकली भर्ती, मिलेगी अच्छी सैलरी, जाने पात्रता समेत अन्य डिटेल्स.. 

लेकिन शनिवार को जांच के समय इलाके में  कूड़ा – करकट देखने को मिला। गंदगी को देख सीएसआई में सख्त एक्शन अक्षर लेते हुए एक दुकान को सील कर दिया। साथ ही साथ चार  दुकानदारों को जुर्माना का भुगतान करना पड़ेगा। छप्पन दुकानों में 1 को सील कर दिया गया है और 4 पर जुर्माना लगाया गया है। सूत्रों के मुताबिक बताया जा रहा है कि जिस दुकान को सील किया गया है वह अनौपचारिक था। 25,000 का जुर्माना दुकानदारों पर लगाया गया है जिसमें विजयनगर क्षेत्र में स्थित यश डायग्नोस्टिक सॉल्यूशन भी शामिल है। इस लिस्ट में शामिल होने वाली बाकी दुकाने वार्ड-55 की हैं।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews