
Indore News : इंदौर के गांधीनगर थाना क्षेत्र में बर्थडे बनाकर होटल में खाना खाने पहुंचे युवक और होटल संचालक के बीच में जमकर विवाद हुआ यहां तक की दोनों ने एक दूसरे के साथ जमकर मारपीट की गई पुलिस ने दोनों ही पक्षों के कहे अनुसार विभिन्न धाराओं में प्रकरण दर्ज कर सीसीटीवी के आधार पर जांच शुरू की है।
क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह पूरा मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है यह क्षेत्र ग्रामीण अंचल से जुड़ा हुआ आता है यहां पर कई शराब की दुकानों के साथ आसपास कई होटल संचालित होते हैं जहां पर आए दिन विवादित घटनाएं सामने आती हैं और ऐसा ही एक विवाद सामने आया जिसमें कुछ युवक बर्थडे बनाने के बाद चौधरी के ढाबे पर पहुंचे थे ढाबा संचालक से खाना खाने को लेकर कहासुनी हो गई जिसके बाद दोनों ही पक्ष आमने-सामने हो गए पूरे मामले में डबरा संचालक अनिल चौधरी द्वारा प्रकरण दर्ज कराया गया है।
[dgv_vimeo_video id=”903660008″]
वहीं दूसरे मामले में धर्मेंद्र और मुकेश द्वारा जो कि खाना लेने के लिए ढाबे पर पहुंचे थे उनके द्वारा भी प्रकरण दर्ज कराया गया है इसी के साथ होटल में लगे सीसीटीवी कैमरे भी सामने आए हैं जिसमें दोनों ही पक्ष मारपीट करते हुए नजर आ रहे हैं दूसरे पक्ष द्वारा भी होटल पर पथराव करने की बात सामने आई है।
इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट
[dgv_vimeo_video id=”903659398″]
