इंदौर में एक साथ जल उठी तीन बसें, खतरे में पड़ी यात्रियों की जान

इंदौर में एक साथ जल उठी तीन बसें, खतरे में पड़ी यात्रियों की जान

इंदौर| इंदौर के तीन इमली चौराहे के सर्विस रोड पर सिटीजन ट्रेवल्स की तीन बसों में अचानक आगजनी की घटना से सनसनी फेल गई| यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई| आग की तेज लपटें उठने के बाद यात्रियों ने बस से उतर कर अपनी जान बचाई।

जानकारी के मुताबिक,  इंदौर में रिंग रोड पर मूसाखेड़ी इलाके में एक साथ तीन बसें धू-धूकर जल उठी। यहां ट्रेवल्स की पार्किंग में खड़ी एक बस में अचानक से शॉर्ट सर्किट की वजह से आग लग गई| आग धीरे धीरे हवा के चलते इतनी बढ़ती चली गई कि पास में ट्रेवल्स की दो बसों को और आग ने चपेट में ले लिया जिससे कि फायर बिग्रेड पहुंचने तक आग लगने से तीनो बसे  जलकर खत्म हो गई | जो तीनों बसे जली है उसमें से एक बस नई वोल्वो बतलाई जा रही है जिसका कल ओपनिंग होना था फिलहाल दमकल की टीम ने आग पर पूरी तरह से काबू पा लिया है वही थाना क्षेत्र की पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews