Indore- 2 युवतियों को भोपाल सायबर सेल ने पकड़ा, MBBS में एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी

Indore- 2 युवतियों को भोपाल सायबर सेल ने पकड़ा, MBBS में एडमिशन के नाम पर करोड़ों की ठगी

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर में भोपाल सायबर सेल की टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मिलकर कार्रवाई को अंजाम देते हुए 2 युवतियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक दोनों ही युवतियां मेडिकल में एमबीबीएस में एडमिशन (MBBA admission) के लिए ठगी (fraud) करने वाले गिरोह में शामिल थी। गिरोह द्वारा मेडिकल में एडमिशन के नाम पर करोड़ो रूपये की ठगी की थी।

ये भी पढ़िये- Indore News : कुख्यात भूमाफिया और गुंडा सतपाल तोमर गिरफ्तार, रासुका के तहत कार्रवाई

इस मामले की शिकायत सायबर सेल (cyber cell) को मिली थी जिसके बाद तफ्तीश शुरू की गई तो पता चला कि गिरोह के सदस्य अलग अलग खातों में लोगो से रुपये जमा करवाते थे। जिसके बाद सायबर सेल की टीम ने ऑनलाइन खातों की जांच की तो पता चला कि इस पूरे सिंडिकेट के तार इंदौर से जुड़े हैं। लिहाजा, गुरुवार रात को भोपाल सायबर पुलिस ने छापामार कार्रवाई इंदौर में की। लेकिन अधिकतर ठगी करने वाले लोग इंदौर से भाग खड़े हुए, वहीं पुलिस की गिरफ्त में दो युवतियां आई जिन्हें पूछताछ के लिए भोपाल ले जाया गया है। पूछताछ के बाद बड़े कॉलेजों में एडमिशन के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के सरगनाओं के नाम सामने आ पाएंगे। फिलहाल, करोड़ो की ठगी के मामले में आने वाले दिनों में कई चेहरे बेनकाब हो सकते है जिसके लिए पुलिस के प्रयास जारी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews