
इंदौर, आकाश धोलपुरे। तकनीकी और आधुनिक मुद्राओं के चलन के बढ़ने के साथ ही अब ठग भी तेजी से विदेशी सर्वर और बिट क्वाइन जैसी मुद्रा के सहारे लोगो के रुपये दो गुने और तीन गुने करने के नाम पर करोड़ों की ठगी को अंजाम दे रहे है। ऐसा ही एक मामला इंदौर की विजय नगर पुलिस के पास आया है जहां विदेशी मुद्रा में निवेश के नाम पर ठगी करने वाली एक अंतरराष्ट्रीय एडवाइजरी कंपनी पर कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि कंपनी अब तक कई लोगो से करोड़ो की ठगी कर चुकी है, शुरूआती जांच में कंपनी के एक बैंक खाते में 20 करोड़ का ट्रेन्जेक्शन मिला है। पुलिस आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है पुलिस का कहना है कि ये एक बड़ा अंतरराष्ट्रीय गिरोह है। पूछताछ में ठगी की वारदात के खुलासे हो सकते हैं।
ये भी पढ़ें – Indore News: इंदौर में गूंजा बजरंगबली और सियाराम का नारा
विजय नगर थाना क्षेत्र की प्रीमियम बिल्डिंग में प्लेटिनम ग्लोबल व बीएनबी नामक कंपनी संचालित होती है जहां विदेशी मुद्रा में निवेश कर पैसे कई गुना बढ़ाने का लालच निवेशकों को दिया जाता था कंपनी ने निवेशकों को लुभाने के लिए फर्जी विदेशी सॉप्टवेयर भी बनाया गया था। इसके अलावा कंपनी क्रिप्टो करेंसी की तर्ज पर क्वीन कॉइन लॉन्च करने वाली थी पुलिस जांच में कंपनी के 4 बैंक अकाउंट भी मिले हैं और कंपनी, फॉरेन ट्रेडिंग कंपनी को लेकर लोगों से डॉलर में निवेश कराती थी।
ये भी पढ़ें – Solar Eclipse 2022: अप्रैल में साल का पहला सूर्य ग्रहण, इन राशियों की चमकेगी किस्मत!
पुलिस ने मौके से अनिल पिता सुदर्शन निवासी महालक्ष्मी नगर और उसके साथी हरदीप पिता जीएस सालुंके को गिरफ्तार किया है। कंपनी का सर्वर जो कि विदेश से ऑपरेट किया जा रहा था पुलिस अब सर्वर ऑपरेट करने वाले को पकड़ने के लिए तैयारी कर रही है। डीसीपी संपत उपाध्याय ने बताया कि पकड़े गए दोनों आरोपियों पुलिस की पूछताछ की जारी है।
ये भी पढ़ें – Share Market : बाजार खुलते ही Sensex धड़ाम, Nifty भी लुढ़का
[dgv_vimeo_video id=”687016778″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

