
इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर पुलिस के हाथ एक बड़ी सफलता लगी है। पुलिस ने एक पेट्रोल पम्प पर डकैती डालने जा रहे 6 आदतन अपराधियों की गैंग को पकड़ा है। बदमाशों के पास से पुलिस ने धारदार चाकू और चोरी के कई दो पहिया वाहन भी बरामद किये हैं। पूछताछ में पुलिस को मालूम चला है कि बदमाशों को नशे की लत है और उसे ही पूरा करने के लिए वे लूट की प्लानिंग कर रहे थे।
एक ओर जहां शहर बारिश में तरबतर होकर शांत था तो वही दूसरी ओर पुलिस सतर्क थी, पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि चोइथराम मंडी इलाके में कुछ बदमाश पेट्रोल पंप को लूटने के इरादे से खड़े हैं । सूचना के बाद क्राइम ब्रांच और राजेंद्र नगर पुलिस ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए घेराबंदी कर 6 बदमाशों को पकड़ लिया। पकडे गए सभी बदमाश आदतन अपराधी निकले।
ये भी पढ़ें – भोपाल : क्राइम ब्रांच के हत्थे चढ़ा देवर-भाभी का गिरोह, 5 करोड़ से ज्यादा कीमत की चरस बरामद
आदतन अपराधियों ने पुलिस के सामने कबूल किया कि वो माणिकबाग रोड स्थित भारत पेट्रोल पंप पर डकैती डालने की योजना बना रहे थे। उनका गिरोह नशे की लत को पूरा करने के लिए ऐसी वारदातों को अंजाम देता है। पुलिस ने बदमाशों से मौके पर 3 वाहन और चोरी के 7 वाहनों को बरामद किया है। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 6 धारदार चाकू, 1 पेचकस, 1 लोहे की टामी, 1 प्लायर और चोरी के दोपहिया वाहन जब्त किए है।
ये भी पढ़ें – MP Weather : 30 से ज्यादा जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, इन संभागों में बिजली चमकने, गिरने की चेतावनी, ऑरेंज अलर्ट जारी
पकड़े गए सभी बदमाश इंदौर के जिले के ही रहने वाले है। आरोपियों के नाम पवन उर्फ रवि पिता जगदीश जसोदिया, अर्जुन पिता सुरेश राठौर, प्रथम पिता जितेन्द्र सामंत, जीत उर्फ जीतू लुहार पिता जगदीश, दीपक उर्फ गोटू उर्फ छोटू पिता ओमप्रकाश अंजले औ दीपक पिता रामू राठौर बताये जा रहे है।
ये भी पढ़ें – अमरनाथ यात्रा के लिए 5,449 तीर्थयात्रियों का एक और जत्था रवाना, 1.44 लाख श्रद्धालु कर चुके दर्शन
पुलिस अधिकारी आरोपियों से अन्य स्थानों पर की गई वारदातों की जानकारी जुटा रहे हैं और उनके पुराने आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाल रहे हैं।
[dgv_vimeo_video id=”729927005″]
पत्रकारिता में तीन दशक से अधिक का अनुभव.

