टेंचिंग ग्राउंड में लगी बड़ी आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

heavy-fire-in-ground-in-indore

इंदौर| इंदौर के देवगुराड़िया क्षेत्र में स्थित टेंचिंग ग्राउंड में शनिवार दोपहर को अचानक आग लग जाने की वजह से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। आग लगने की वजह का तो पता नही चल पाया लेकिन फायर पुलिस ने वक्त रहते आग पर काबू पा लिया।

मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर के टेंचिंग ग्राउंड में अज्ञात कारणों के चलते अचानक आग लग गई और वहां रखे फ्लेक्स और अन्य कचरा होने से आग तेजी से फेल गई। सूचना दमकल विभाग टीम पहुंच गई और  दमकल विभाग की गाड़ियों ने तत्काल मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया । बताया जा रहा है कि मैदान में नगर निगम द्वारा जब्त किया गया फ्लेक्स और बोर्ड रखे थे। धूप तेज होने की वजह से अचानक यहां सूखे कचरा में आग लगी जिसकी चपेट में फ्लेक्स और बोर्ड आ गए और आग ने जल्द विकराल रूप ले लिया। हालांकि घटना में कोई जनहानि नहीं हुई है। फिलहाल दमकल की गाड़ियों ने आप पर काबू पा लिया है।

Mp Breaking News
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews