
इंदौर, आकाश धोलपुरे। प्रदेश बीजेपी (BJP) के दूसरे सबसे बड़े केंद्र इंदौर (Indore) में धनतेरस (Dhanteras) की शाम दीपावली (Diwali) में तब्दील हो गई। यहां जावरा कंपाउंड क्षेत्र में स्थित बीजेपी कार्यालय परिसर में बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने मध्यप्रदेश (Madhya Pradesh) में उपचुनाव (By-election) में एक संसदीय (Parliamentary) और दो विधानसभा (Vidhan Sabha) सीटों पर जीत का जश्न मनाया।
यह भी पढ़ें…Damoh News: दाने-दाने को मोहताज शिक्षा विभाग के कर्मचारी, ऑफिस के बाहर बैठकर पूछ रहे कैसे मनाएं दीवाली
बीजेपी कार्यालय पर बकायदा आतिशबाजी कर एक दूसरे को जीत की बधाई देते कार्यकर्ताओं व नेताओं ने मिठाई खिलाई। इस अवसर पर मध्यप्रदेश के जल संसाधन मंत्री तुलसी सिलावट, बीजेपी नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे और पूर्व नगर अध्यक्ष गोपीकृष्ण नेमा सहित बड़ी संख्या में बीजेपी नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
[dgv_vimeo_video id=”641554044″]
वही मंत्री तुलसी सिलावट (Minister Tulsi Silawat) ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा कि बीजेपी एक संगठन के रूप में काम करती है और कांग्रेस अलग – अलग गुटों में बंटकर खत्म हो गई है। वहीं उन्होंने रैगांव विधानसभा उपचुनाव में हार की समीक्षा की बात कहते हुए कहा कि हमने पृथ्वीपुर और जोबट में कांग्रेस की पारंपरिक सीटे जीती है और इसकी वजह है लोगो का पीएम मोदी व सीएम शिवराज पर विश्वास जताना। हालांकि, महंगाई के मुद्दे पर मंत्री तुलसी सिलावट चर्चा करने से कतराते रहे और कहने लगे कि इस संबंध में फिर कभी चर्चा करेंगे। फिलहाल, मध्यप्रदेश और देश में उपचुनाव में जीत की खुशी हर एक बीजेपी कार्यकर्ता व नेता में दिखाई दे रही है।
[dgv_vimeo_video id=”641553612″]
