Indore News: ब्लैकमेल कर युवती के साथ होने वाले पति ने किया दुष्कर्म, मामला दर्ज

Indore

Indore News: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले से एक बड़ी कबर सामने आई है। जहां एक महिला ने अपने होने वाले पति के खिलाफ ब्लैकमेल कर दुष्कर्म किए जाने की शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर तलाश में जुट चुकी है।

ये है पूरा मामला

यह मामला इंदौर के आजाद नगर थाना क्षेत्र का है, जहां पीड़िता ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई है कि उसकी शादी खजराना में रहने वाले शाहरुख नाम के व्यक्ति से तय हुई है। जिसके कारण उसका आरोपी से मिलना जुलना था। इस दौरान आरोपी के द्वारा पीड़िता के कुछ अश्लील फोटो निकाल लिए जिसके माध्यम से उसे ब्लैकमेल कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। इस मामले को लेकर एडिशनल डीसीपी आलोक शर्मा ने बताया कि पीड़िता के शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शाहरुख के खिलाफ दुष्कर्म सहित अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

[dgv_vimeo_video id=”915099932″]

इंदौर से शकील अंसारी की रिपोर्ट

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews