इंदौर में नवविवाहिता ने होटल के कमरे में हाथ की नस काटकर लगाई फांसी

इंदौर में नवविवाहिता ने होटल के कमरे में हाथ की नस काटकर लगाई फांसी

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर के भंवरकुआ इलाके की एक होटल में सनसनीखेज घटना सामने आई है, होटल के कमरे में युवती ने फांसी लगाकर जान दे दी। युवती इंदौर की रहने वाली है और चार महीने पहले उसकी शादी हुई थी। सुसाइड से पहले युवती ने अपने भाई को वीडियो कॉल किया था। भाई के सामने ही हाथ की नस काटी और इसके बाद फांसी लगा ली। युवती शनिवार रात अग्रसेन चौराहे पर स्थित वाइन शॉप के ऊपर बनी होटल वेनिस ब्लू में रूकी थी। पुलिस को सूचना मिली कि होटल के पास वाली बिल्डिंग के लोगों ने होटल के कमरे में युवती को फांसी पर झूलता देखा है। होटल स्टाफ ने बताया कि युवती सुबह से कमरे से बाहर नहीं निकली है।

यह भी पढ़ें… NID Madhyapradesh Recruitment :-एनआईडी ने जारी किया प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन

सूचना पर पहुंची पुलिस ने मास्टर चाबी से कमरे का दरवाजा खुलवाया। अंदर युवती फंदे पर झूलती मिली। कमरे में काफी खून भी फैला हुआ था। युवती की पहचान 25 साल की मोनिका यादव निवासी जगजीवन राम नगर के रूप में हुई है। वह शनिवार सुबह अपने घर से कुछ देर में वापस आने का कहकर निकली थी। जब वह नहीं लौटी तो परिवार ने रात में MIG थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई थी। मोनिका शनिवार को होटल में आकर रूकी थी। बताया जा रहा है कि उसने आत्महत्या से पहले अपने भाई नमन को 3 बजे कॉल किया था। उसी के सामने हाथ की नस काटी और फंदे पर झूल गई।लेकिन फिर भी पुलिस ने मोबाइल जब्त किया है। सूचना के बाद FSL टीम को भी मौके पर बुलाया गया था। पुलिस के लिए भी यह सवाल बना हुआ है कि मोनिका कैसे होटल पहुंची, जबकि वह रहने वाली इंदौर की ही है, वही मोनिका ने मौत को गले लगाने से पहले उसने भाई को कॉल किया तो आखिर भाई ने पुलिस को जानकारी क्यू नहीं दी।

यह भी पढ़ें… भोपाल में पहली बार 5 हजार क्रिमिनल्स को बांड ओवर का नोटिस, सोमवार से हो सकता है जारी

मोनिका का पति सिक्युरिटी इंचार्ज है। वही मौके पर पहुंचे मोनिका के परिजनों ने बताया कि उसने सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की थी। चार माह पहले ही उसकी शादी हुई थी। मोनिका का पति धीरज यादव निजी कॉलेज में सिक्युरिटी इंचार्ज है। पुलिस के मुताबिक अभी परिवार से पूछताछ की जा रही है। मायके पक्ष के बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी। फिलहाल घटना से परिजन सदमे में है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews