NID Madhyapradesh Recruitment :-एनआईडी ने जारी किया प्रोफेसर पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन

cbi recruitment 2022

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। हाल ही में इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन, मध्य प्रदेश (NID MP) ने  प्रोफेसर के पदों के लिए भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। एनआईडी एमपी उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, भारत सरकार के तहत एक autonomous संस्थान है । हाल ही में संस्थान भोपाल, मध्य प्रदेश स्थित अपने परिसर में समेकित वेतन पर एक वर्ष के तीन चरणों में 03 (तीन) वर्ष की अवधि के लिए नियमित आधार / अनुबंध के आधार पर संकाय के रूप में नियुक्ति के लिए योग्य और अनुभवी व्यक्तियों को आवदेन के लिए आमंत्रित किया है ।

यह भी पढ़े… MP School : फिर गरमाया बच्चों की स्कूल फीस का मामला, बाल आयोग-DEO तक पहुंची शिकायत, जाने अपडेट

कुल रिक्त पदों की संख्या 23 है। प्रिंसिपल डिजाइनर प्रोफ़ेसर के लिए  3 पद खाली हैं , जिसमे से एक ओबीसी उम्मीदवारों के लिए आरक्षित है। एसोसिएट प्रोफ़ेसर के लिए 3 पद खाली हैं और जिसमें से केवल दो ही अनारक्षित है। तो वहीं असिस्टेंट प्रोफ़ेसर के लिए 5 पद खाली है, जिसमे से 1 पद एससी, 2 ओबीसी, के लिए पद आरक्षित है । डिजाइनर के लिए 7 पद रिक्त हैं। प्रिंसिपल टेक्निकल इंस्ट्रक्टर के लिए 2, सीनियर टेक्निकल इंस्ट्रक्टर के लिए 2 और सीनियर डिजाइन इंस्ट्रक्टर के लिए 1 पद रिक्त है।

अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार एनआईडी एमपी के ऑफिशियल वेबसाइट http://www.nidmp.ac.in.पर विजिट कर सकते हैं। नौकरी की चाह रखने वाले उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट पर जा कर “career “सेक्शन से एप्लीकेशन फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। अन्य किसी मोड में आवेदन स्वीकार नहीं किए जायेंगे।
आवेदन करने की आखिरी तारीख 10 मार्च 2022 रात 12:00 बजे तक है।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews