इंदौर में पुलिस ने कांग्रेस नेता को किया कालाबाजारी करते गिरफ्तार, अब कांग्रेस ने भी किया निष्कासित

इंदौर

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर में कोरोना संकट काल के बीच काला बाजारी (black marketing) के कई मामले सामने आ रहे है। ऐसा ही एक मामला इंदौर (indore) में सामने आया है जहां कांग्रेस (congress) के मंडल अध्यक्ष यतीन्द्र वर्मा पुलिस के बनाये गए ट्रैप में उलझ गए और पुलिस (police) ने उसे गिरफ्तार कर लिया है।

दरअसल, इंदौर के राजेंद्र नगर थाना में पदस्थ थाना प्रभारी अमृता सिंह सोलंकी के पास शुक्रवार रात को कोविड मरीज के परिजनों ने शिकायत की थी कि उन्हें ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए ऑक्सिफ्लो मीटर की जरूरत थी लेकिन उसके दाम बेहद ऊंचे बताए जा रहे है। मिली जानकारी के मुताबिक इसके बाद महिला टीआई ने मरीज के परिजन के रूप में बात की तो किसी यतींद्र वर्मा ने फोन उठाया और उसके बाद उसने बकायदा 300 रुपये से 800 रुपये के बीच मिलने वाले ऑक्सिफ्लो मीटर की कीमत 7 हजार रुपये बताई और परदेशीपुरा क्षेत्र के तीन पुलिया के समीप किसी मेडिकल शॉप पर बुलवाया। लेकिन पीड़ित के घर की सदस्य बनकर बात कर रही थाना प्रभारी ने युवक को परेशानी बताकर केशरबाग रोड़ स्थित पुराने आर.टी.ओ.कार्यालय के समीप बुलवा लिया। यहां आरोपी के आने के पहले ही पुलिस की टीम तैयार थी और जैसे ही आरोपी यतींद्र वर्मा मौके पर पहुंचा, टीआई ने 7 हजार रुपये दिए और ऑक्सिफ्लो मीटर लिया वैसे ही पुलिस टीम ने कांग्रेस मंडल अध्यक्ष को पुलिस ने रंगेहाथ गिरफ्तार कर लिया।

यह भी पढें… राहुल गांधी ने पीएम पर साधा निशाना, कहा- जनता के प्राण जाएं पर टैक्स वसूली न जाए

इधर, जब ये खबर आग की तरह फैली वैसे ही कांग्रेस मंडल के नेता यतींद्र को लेकर सवाल उठने लगे। बीजेपी के वरिष्ठ नेता जीतू जिराती ने तो ट्वीट कर कांग्रेस पर जमकर सवाल उठाए और उन्होंने लिखा कि कांग्रेस पदाधिकारी कालाबाजारी करते गिरफ्तार, सांसों का कर रहे थे सौदा।

इधर, मामले पर राजनीतिक रंग चढ़ने के बाद कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश यादव का बयान आया कि संकट काल मे कालाबाजारी करना जघन्य अपराध है और शहर कांग्रेस अध्यक्ष विनय बाकलीवाल ने मंडल पदाधिकारी यतींद्र वर्मा को पार्टी से हटा दिया है। उन्होंने बताया कि ऐसे लोगों का पार्टी में कोई स्थान नहीं है लेकिन उन्होंने बीजेपी पर सवाल खड़े कर कहा कि कुछ लोग बीजेपी की नीतियों से प्रभावित हो जाते है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी के नेता, मंत्री बेड बेच रहे उन पर कब्जे कर रहे है। उनसे प्रभावित होकर ही लोग ऐसी गलतियां करते है।

यह भी पढ़ें… पूर्व विधायक का निधन, पार्टी में शोक लहर, सीएम शिवराज और वीडी शर्मा ने जताया दुख

फिलहाल, इंदौर पुलिस की कार्रवाई के बाद आरोपी यतींद्र वर्मा पर रासुका के तहत कार्रवाई की जाएगी वहीं पुलिस ने अब ऐसे लोगों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है जो लाचार परिजनों को लूट रहे है।

Pratik Chourdia
लेखक के बारे में
Pratik Chourdia

CTO और डिजिटल हेड

Covering Entertainment Events around the World. CTO cum Digital Head of MP Breaking News View all posts by Pratik Chourdia →
Follow Us :GoogleNews