
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मोदी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होने पीएम मोदी पर वार करते हुए कहा है कि ‘जनता के प्राण जाएं पर PM की टैक्स वसूली ना जाए!’ ये ट्वीट उन्होने कोरोना वैक्सीन पर लगने वाली जीएसटी (GST) को लेकर किया है।
कोरोना प्रभारी मंत्री ने किया अस्पताल का निरीक्षण, अव्यवस्था पर जताई नाराजगी
बता दें कि ओडिशा के मुख्यमंंत्री नवीन पटनायक ने भी वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को चिट्ठी लिखकर वैक्सीन की खरीद पर लगने वाले जीएसटी को माफ करने की मांग की थी। अब राहुल गांधी ने इसे लेकर निशाना साधा है। ओडिशा में 18 से 44 साल के लोगों को फ्री में वैक्सीन लग रही है लेकिन सरकार को वैक्सीन खरीदनी पड़ रही है। राजस्थान और छत्तीसगढ़ सरकार ने जीएसटी का विरोध किया है। बता दें कि केंद्र सरकार राज्यों से कोरोना वैक्सीन पर 5 प्रतिशत जीएसटी ले रही है। जीएसटी के साथ एक टीके पर राज्य सरकार को 15 से 20 रूपये अतिरिक्त देने पड़ रहे हैं।
जनता के प्राण जाएँ पर PM की टैक्स वसूली ना जाए!#GST
— Rahul Gandhi (@RahulGandhi) May 8, 2021
पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

