आयकर विभाग ने बिल्डर के घर पर मारा छापा, अलसुबह की गई कार्रवाई

आयकर विभाग ने बिल्डर के घर पर मारा छापा, अलसुबह की गई कार्रवाई

इंदौर, आकाध धोलपुरे। प्रदेश की आर्थिक राजधानी में अब टैक्स चोरी करने वालों की खैर नहीं। वित्तीय वर्ष के अंत के पहले ही आयकर विभाग अलर्ट मोड पर आ चुका है। मंगलवार को इंदौर में आयकर विभाग ने बड़े पैमाने पर कर चोरी कर रहे एक बड़े बिल्डर के घर सहित अन्य ठिकानों पर एक साथ छापामार कार्रवाई की है।

अलसुबह की गई कार्रवाई के दौरान प्रारंभिक तौर पर विभाग को कई दस्तावेज मिलने की जानकारी सामने आई है। आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम देकर बिल्डर अनिल धाकड़ पर शिकंजा कसा है। विभाग की टीम टेलीफोन नगर स्थित बिल्डर अनिल धाकड़ के घर पहुंची। बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी की आशंका के चलते की गई छापामार कार्रवाई के दौरान पुलिस भी मौजूद थी।

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक इंदौर में आयकर विभाग की रडार पर कई बड़े नाम हैं और करोड़ों की टैक्स चोरी करने वालों को अब विभाग नही बख्शेगा। फिलहाल, इंदौर के टेलीफोन नगर में बिल्डर अनिल धाकड़ के निवास सहित कई अन्य जगहों पर भी एक साथ आयकर विभाग की कार्रवाई जारी है।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews