Indore: 12वीं की स्टूडेंट ने की आत्महत्या, दो साल से डिप्रेशन का थी शिकार

mp news

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। इंदौर (Indore) में 12वीं की स्टूडेंट ने जहर खाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली है। अपने पिता के जाने के बाद से वो डिप्रेशन में चल रही थी और उसने किचन में रखा हुआ जहरीला पदार्थ खा लिया था। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया था जहां उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने केस दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।

यह घटना इंदौर के गुराडिया की है। 12वीं में पढ़ने वाली 17 साल की एक युवती ने जहर खा लिया था। जिसके बाद उसे इलाज के लिए एमवाय अस्पताल ले जाया गया। यहां उसका उपचार चल रहा था और आज उसकी मौत हो गई। परिवार के लोगों का कहना है कि वह 2 सालों से मानसिक रूप से परेशान थी और उसका इलाज किया जा रहा था।

Must Read- लकी ड्रॉ के नाम पर युवक से हुई 4 लाख की धोखाधड़ी, आरोपियों की लोकेशन ट्रेस करने में जुटी पुलिस

युवती अपनी मां और छोटे भाई के साथ नानी के घर पर रह रही थी। गांव के प्राइवेट स्कूल में ही वो पढ़ाई कर रही थी। 2 साल पहले उसके पिता की मौत हो गई है, पिता जाने के बाद से ही वह डिप्रेशन में चल रही थी। डिप्रेशन की वजह से पढ़ाई पर फर्क पड़ रहा था और उसका इलाज भी करवाया गया था। परिवार के सदस्य युवती का काफी ध्यान रखते थे। उन्होंने उसके इलाज से जुड़े डॉक्यूमेंट भी पुलिस को उपलब्ध करवाए हैं।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews