इंदौर: लापरवाही के कारण हुआ बड़ा हादसा! रस्सी टूटते ही कुएं में 100 फिट नीचे जा गिरे मजदूर, एक की मौत

mp news

इंदौर, डेस्क रिपोर्ट। शनिवार को इंदौर (Indore) के खुड़ैल थाना क्षेत्र में बड़ा हादसा। कुएं का गहरीकरण करते समय रस्सी टूटने के कारण मजदूर 100 फिट नीचे कुएं में जा गिरे। घटना के बाद 1 मजदूर की मौत हो गई। वहीं 2 की हालत अब भी गंभीर है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में जारी है और मृतक मजदूर के शव को जिला अस्पताल भिजवा दिया गया है। इस घटना के पीछे कुआं मालिक की लापरवाही बताई जा रही है।

यह भी पढ़े… पेट्रोल-डीजल के रेट को लेकर बढ़ सकती है चिंता, क्रूड ऑयल हुआ महंगा, जाने MP के सभी शहरों के ईंधन के रेट

दरअसल, बीते दिन शाम 4 बजे कृष्णा पाटीदार खेत में कुएं की सफाई करा रहा था। काम खत्म होने के बाद तीनों मजदूरों को रस्सी से खींच कर निकाला जा रहा था और अचानक से रस्सी टूटने के कारण मजदूर नीचे गिर गए। सूत्रों के मुताबिक इस घटना के पीछे कृष्णा पाटीदार की लापरवाही सामने आई। उसने जुगाड़ कर लिफ्ट बनवाई थी, जिसके कारण रस्सी बीच में ही टूट गई। शव को जिला अस्पताल पहुँचाने में पुलिस और अन्य लोगों को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दरअसल, बारिश के सड़कों पर कीचड़ हो गया है और एम्बुलेंस और पुलिस की गाड़ी कीचड़ में फंस गई। इसलिए पुलिस और अस्पताल कर्मचारियों को शव को कंधे पर ले जाना पड़ा।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews