पेट्रोल-डीजल के रेट को लेकर बढ़ सकती है चिंता, क्रूड ऑयल हुआ महंगा, जाने MP के सभी शहरों के ईंधन के रेट

पेट्रोल-डीजल के रेट को लेकर बढ़ सकती है चिंता, क्रूड ऑयल हुआ महंगा, जाने MP के सभी शहरों के ईंधन के रेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। फिलहाल कच्चे तेल की कीमतें आसमान छु रही। 10 सालों में पहली बार क्रूड ऑयल की कीमत इतनी अधिक दर्ज की गई। जिससे यह अंदाजा लगाया जा रहा है की आने वाले समय में पेट्रोल और डीजल की कीमतों (price of petrol and diesel) में इजाफा हो सकता है। अभी देश में ईंधन के दाम स्थिर है। मध्यप्रदेश में आज पेट्रोल की कीमत 109.71 रुपए प्रति लीटर और डीजल की कीमत 94.90 रुपए प्रति लीटर है। हालांकि केंद्र सरकार द्वारा एक्साइज़ ड्यूटी में कटौती के बाद राहत मिली है, लेकिन अन्य राज्यों में मुकाबले एमपी में पेट्रोल और डीजल की कीमत अधिक है। आज अशोकनगर, धार, होशंगाबाद, जबलपुर, झाबुआ, कटनी, मंदसौर, निमच, राजगढ़, सागर टीकमगढ़ और विदिशा में आज पेट्रोल की कीमतों में इजाफा हुआ है।

यह भी पढ़े… IMD Alert : मुंबई में मानसून की एंट्री, दिल्ली सहित इन राज्यों में जल्द बदलेगा मौसम, 18 राज्य में भारी बारिश का अलर्ट, 8 में हीटवेव की चेतावनी

अनुपुर, रीवा और श्योपुर में पेट्रोल की कीमत 111 रुपए प्रति लीटर से अधिक है। अलीराजपुर, बड़वानी, बालाघाट, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, धार, कटनी, खरगोन, नीमच, पन्ना, सतना, शहडोल, शिवपुरी, सीधी और उमरिया में पेट्रोल की कीमत करीब 110 रुपए प्रति लीटर देखी गई। विदिशा, उज्जैन, सिंगरौली, सीहोर, सागर, रतलाम, मुरैना, जबलपुर, इंदौर, ग्वालियर, देवास, भोपाल और अशोकनगर में आज एक लीटर पेट्रोल 108 रुपए प्रति लीटर के आस-पास में बिक रहा है। बेतूल, भिंड, छतरपुर, दमोह, दतिया, डींडोरी, गुना, हरदा, होशंगाबाद, झाबुआ, खंडवा, मंडला, मंदसौर, नरसिंहपुर, रायसेन, राजगढ़, सीओनी, शाजापुर और टीकमगढ़ में आज पेट्रोल की कीमत 109 रुपए प्रति लीटर के आस-पास दर्ज की गई।

Manisha Kumari Pandey
लेखक के बारे में
पत्रकारिता जनकल्याण का माध्यम है। एक पत्रकार का काम नई जानकारी को उजागर करना और उस जानकारी को एक संदर्भ में रखना है। ताकि उस जानकारी का इस्तेमाल मानव की स्थिति को सुधारने में हो सकें। देश और दुनिया धीरे–धीरे बदल रही है। आधुनिक जनसंपर्क का विस्तार भी हो रहा है। लेकिन एक पत्रकार का किरदार वैसा ही जैसे आजादी के पहले था। समाज के मुद्दों को समाज तक पहुंचाना। स्वयं के लाभ को न देख सेवा को प्राथमिकता देना यही पत्रकारिता है। अच्छी पत्रकारिता बेहतर दुनिया बनाने की क्षमता रखती है। इसलिए भारतीय संविधान में पत्रकारिता को चौथा स्तंभ बताया गया है। हेनरी ल्यूस ने कहा है, " प्रकाशन एक व्यवसाय है, लेकिन पत्रकारिता कभी व्यवसाय नहीं थी और आज भी नहीं है और न ही यह कोई पेशा है।" पत्रकारिता समाजसेवा है और मुझे गर्व है कि "मैं एक पत्रकार हूं।" View all posts by Manisha Kumari Pandey →
Follow Us :GoogleNews