Indore News: लॉकडाउन में सरेआम उड़ी धज्जियां, प्रशासन ने की बड़ी कार्रवाई

indore

इंदौर, आकाश धोलपुरे। इंदौर (Indore) में अपने रसूख पर घमंड करने वाले एक मिठाई व्यवसायी पर प्रशासन का डंडा चल गया। दरअसल, इंदौर अपना स्वीट्स को संचालित करने वाले प्रकाश उर्फ पप्पू राठौर और व्यवसायी के भाई अशोक राठौर के धार रोड़ स्थित द ग्रेंड माचल रिसार्ट एंड क्लब पर आज प्रशासन(Indore administration) और पुलिस (Indore Police ) की टीम ने संयुक्त रूप से बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है।

यह भी पढ़े.. देश में MP का बढ़ा मान, 100 प्रभावशाली व्यक्तियों में शिवराज-कैलाश और तोमर शामिल

दरअसल, अपने रसूख के दम पर प्रकाश राठौर द्वारा कई बार अपने इंदौर (Indore )स्थित प्रतिष्ठानो पर कोरोना गाइडलाइंस को तोड़कर कारोबार किया जा रहा था लेकिन अब तक कोई बड़ी कार्रवाई नही की गई थी। इसी बात से चिंता मुक्त राठौर ब्रदर्स ने खुलेआम होली (धुलेंडी) के दिन प्रशासन के नियमों की धज्जियां उड़ाई। जिसके चलते प्रशासन और पुलिस ने एक साथ रिसार्ट पर धावा बोल दिया।

मिली जानकारी के मुताबिक जो तस्वीरें द ग्रेंड माचल रिसार्ट एंड क्लब से सामने आई है वो सभी को हैरान कर देने वाली है। बता दे कि इंदौर में बीते 4 दिनों से हर रोज 600 से ज्यादा कोरोना पॉजिटिव मरीज सामने आ रहे है। वही कोरोना के बढ़ते संक्रमण (Coronavirus) के बाद जिला कलेक्टर मनीष सिंह ने तो होली सहित शब-ए-बारात पर्व को लेकर केवल 20 लोगो को निश्चित नियमो का पालन कर त्योहार मनाने की अनुमति दी थी। लेकिन ग्रेंड माचल में तो नजारा ही अलग था यहां सैंकड़ो लोग रिसार्ट में जश्न मनाते नजर आए।

यह भी पढ़े.. Bank Holiday 2021: जल्द ही निपटा लें जरुरी काम, अप्रैल में भी 15 दिन बंद रहेंगे बैंक

वही लोगो ने सोशल डिस्टेंसिंग (Social Distancing) की जमकर धज्जियां उड़ाई। इतना ही नही लोगो ने मास्क (Mask) भी धारण नही किये थे। रिसार्ट की मनमानी की खबर जब प्रशासन को लगी तो मौके पर टीम पहुंची और माना जा रहा है कि कलेक्टर (Indore Collector) मनीष सिंह के निर्देश पर हुई इस कार्रवाई में रिसार्ट तो सील होगा ही सही वही प्रबंधक पर कड़ी कानूनी कार्रवाई हो सकती है क्योंकि प्रबंधन की गलती से हजारों लोगों की जान पर बन आ सकती है। फिलहाल, प्रशासन की कार्रवाई जारी है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews