कैलाश तुम्हारी फिक्र सही थी : Kiss करने के लिए 99 रुपये में केबिन! इंदौर के एक कैफे ने दिया खुला ऑफर, वीडियो वायरल

कैलाश तुम्हारी फिक्र सही थी : Kiss करने के लिए 99 रुपये में केबिन! इंदौर के एक कैफे ने दिया खुला ऑफर, वीडियो वायरल

The cafe offered a cabin for the couple to kiss : बीजेपी के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने पिछले दिनों इंदौर की बदलती संस्कृति को लेकर चिंता जताई थी। उन्होने कहा था कि जिस तरह शहर में नाइट कल्चर शुरु हुआ है, उससे इंदौर की परंपरा और पहचान दोनों को खतरा है। अब हाल ही में जो खबर आई है, वो उनकी बात का समर्थन करती नजर आ रही है।

मध्यप्रदेश का दिल इंदौर..मध्यप्रदेश की व्यावसायिक राजधानी इंदौर..लेकिन इंदौर की पहचान पिछले कुछ समय में बदलने लगी है। एक तरफ तो वो स्वच्छता, स्मार्ट सिटीज इंडिया अवार्ड, स्मार्ट पार्किंग इनोवेटिव अवार्ड जैसे पुरस्कार जीतकर वो देश में प्रदेश का नाम रोशन कर रहा है, वहीं पाश्चात्य संस्कृति में तेजी से रमते युवा इसकी अलग तस्वीर बना रहे हैं। इसे लेकर कैलाश विजयवर्गीय कई बार चिंता जता चुके हैं।

अब जो खबर आ रही है वो एक अलार्मिंग बेल की तरह हो सकती है। जानकारी के मुताबिक इंदौर में एक कैफे ने युवाओं को खुला ऑफर दिया था कि वो उनके यहां 99 रूपये में एक घंटे के लिए केबिन किराए पर ले सकते हैं। बीबीसी यानी ब्लू बॉटल कैफे का एक विज्ञापन सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ, जिसमें एक कपल किस करने के लिए जगह तलाश रहे हैं और उन्हें जगह मिल नहीं रही। इसके ब्लू बॉटल कैफे का एड आता है कि वहां ‘स्पेशल कपल सिटिंग कैबिन’ की सुविधा उपलब्ध है और वो भी महज़ 99 रूपये प्रति घंटे की दर पर।

हालांकि हमने जब इस कैफे को लेकर सोशल मीडिया पर सर्च किया तो अब वहां कुछ जानकारी नहीं मिल रही है। सूत्रों की मानें तो दो दिन पहले इस एड के बाद पुलिस ने इस कैफे पर छापामार कार्रवाई की और इसे बंद करा दिया। हालांकि वहां से उन्हें क्या मिला इस बारे में फिलहाल कुछ पता नहीं चल पाया है। लेकिन जिस तरह ज़ोर शोर से इस कैफे ने अपना प्रचार किया था, वो एक नए कल्चर की शुरुआत तो मानी ही जा सकती है। और ये वही कल्चर है जिसे लेकर दिग्गज नेता फिक्र जता चुके हैं।

Shruty Kushwaha
लेखक के बारे में
Shruty Kushwaha

पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J.), 2001. 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल और लाइव इंडिया मुंबई में कार्य.

2001 में माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता विश्वविद्यालय भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर (M.J, Masters of Journalism)। 2001 से 2013 तक ईटीवी हैदराबाद, सहारा न्यूज दिल्ली-भोपाल, लाइव इंडिया मुंबई में कार्य अनुभव। साहित्य पठन-पाठन में विशेष रूचि। View all posts by Shruty Kushwaha →
Follow Us :GoogleNews